एजुकेशन

IBPS PO Admit Card 2026 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने जारी किए पीओ परीक्षा के एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

IBPS PO Admit Card 2026 Out: आईबीपीएस द्वारा CRP-PO/MTs-XVI के तहत पीओ और मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

IBPS PO Admit Card 2026 Out (Photo - AI)

IBPS PO Admit Card 2026 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा पीओ और मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। आईबीपीएस द्वारा अगस्त में आयोजित की जाने वाली पीओ और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों की भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी किए गए हैं। उम्मीदवार एक्टिव पर क्लिक कर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप और डायरेक्ट लिंक लेख में नीचे दिया गया है।

कब होगी परीक्षा

आईबीपीएस द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, पीओ और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22 और 23 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के मौका दिया जाएगा।

कैसे करें पीओ और मैनेजमेंट ट्रेनी के एडमिट कार्ड डाउनलोड

1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए रिसेंट अपडेट्स के सेक्शन पर जाएं।

3. यहां दिए गए Online Pre-Examination Training for SC/ST/OBC/Minority Communities Candidates who Opted for PET under CRP-PO/MTs-XVI के लिंक पर क्लिक करें।

4. अब स्क्रीन पर खुले नए पेज पर रजिस्ट्रेशन संख्या, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।

5. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।

6. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

बता दें कि परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड में दिए गए टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे ताकि उन्हें दिक्कत का सामना न करने पड़े। साथ ही हॉल टिकट पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article