IBPS Clerk Main Result 2022 Date, IBPS Clerk Mains Result 2022: इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) जल्द ही क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
IBPS Clerk Exam 2022: कब हुई थी परीक्षा?
आईबीपीएस क्लर्क प्रिलिमनरी परीक्षा सितंबर में आयोजित की गई थी और इसका रिजल्ट 21 सितंबर को घोषित किया गया। जिसके बाद प्रिलिमनरी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 8 अक्टूबर 2022 को मुख्य परीक्षा हुई। परीक्षा में 200 अंकों के 190 सवाल पूछे गए और इन सवालों को हल करने के लिए 160 मिनट का समय दिया गया। अब जल्द ही आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2022 जारी किया जाएगा।
IBPS Clerk Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती
आईबीपीएस क्लर्क एग्जाम के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया और कैनरा बैंक सहित 11 बैंकों में क्लर्क XII के 6035 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 1 जुलाई से 21 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से नतीजे देख सकेंगे।
How to download IBPS Clerk Main Exam Result 2022
- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एग्जाम रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
IBPS Clerk Result 2022: वेबसाइट पर रखें नजर
आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर भी नजर बनाए रखें।
