एजुकेशन

IB Junior Intelligence Officer Admit Card 2025 : जारी हुआ आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

IB Junior Intelligence Officer Admit Card 2025 Released: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (JIO) ग्रेड 2/टेक्निकल परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (IB Junior Intelligence Officer Admit Card 2025) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (IB JIO Admit Card 2025) सकते हैं। यहां आप आईबी जेआईओ ग्रेड 2 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

IB Junior Intelligence Officer Admit Card 2025 Released: जारी हुआ इंटेलिजेंस ब्यूरो के जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

IB Junior Intelligence Officer Admit Card 2025 Released: इंटेलिजेंस ब्यूरो के जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IB Junior Intelligence Officer Admit Card) खबर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (JIO) ग्रेड 2/टेक्निकल परीक्षा 2025 के लिए हॉल टिकट जारी कर (IB JIO Admit Card 2025) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलो कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

IB Junior Intelligence Officer Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा

बता दें इंटेलिजेंस ब्यूरो के जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 15 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 394 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 157 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 127 पद, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 28 पद आरक्षित हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IB Junior Intelligence Officer Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले mha.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IB Junior Intelligence Officer Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

IB JIO Admit Card 2025 Download: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

अभ्यर्थी का नाम

रजिस्ट्रेशन नंबर

परीक्षा का नाम

परीक्षा का समय

परीक्षा केंद्र का पता

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

हस्ताक्षर

इसके अलावा एडमिट कार्ड के पेज नंबर 2 पर परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए होंगे। एक बार अभ्यर्थी जरूर इसे पढ़ लें।

IB JIO Selection Process: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू

इंटेलिजेंस ब्यूरो के जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन दो चरणों में किया जाएगा। यहां टियर 1 परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी टिय 2 के लिए पात्र होंगे। इसके बाद टियर 3 यानी इंटरव्यू होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article