एजुकेशन

भारत की 7 सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरियां, रुतबा और सुविधाएं भी जबरदस्त

Top 7 Highest Paying Government Jobs in India: हर साल लाखों युवा भारत में सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करते हैं लेकिन सरकारी नौकरियों की राह आसान नहीं होती। वर्षों की मेहनत और समर्पण के बाद लोग 'सरकारी नौकरी' हासिल करते हैं। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि भारत की 7 सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरी कौन सी हैं ।

Image

Highest Paying Government Jobs

Top 7 Highest Paying Government Jobs in India: हर साल लाखों युवा भारत में सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करते हैं। चाहे वह IAS, IPS, IFS अधिकारी बनना हो, रक्षा सेवाओं में जाना हो, सरकारी विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर बनना हो या सरकारी अस्पतालों में नौकरी, भारत में सरकारी नौकरी के विकल्पों की कोई कमी नहीं है। हर कोई ऐसी नौकरी चाहता है जिसमें पैसा, रुतबा और सुविधाएं हों। लेकिन सरकारी नौकरियों की राह आसान नहीं होती। वर्षों की मेहनत और समर्पण के बाद लोग 'सरकारी नौकरी' हासिल करते हैं। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि भारत की 7 सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरी कौन सी हैं ।

IAS और IPS अधिकारी

आईएएस और आईपीएस अधिकारी प्रशासनिक और पुलिस तंत्र का नेतृत्व करते हैं। इनका कार्यक्षेत्र चुनौतीपूर्ण होता है, पर इनका सामाजिक सम्मान और आर्थिक पैकेज शानदार होता है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद आईएएस, आईपीएस बनते हैं। एक आईएएस, आईपीएस अधिकारी का वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार प्रति माह ₹56,100 से शुरू होता है। जैसे-जैसे अधिकारी को अनुभव और पदोन्नति मिलती है, उनका वेतन भी बढ़ता जाता है। यह वेतन ₹2,50,000 प्रति माह तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, उन्हें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

सरकारी डॉक्टर

MBBS और MD पास करने के बाद डॉक्टर AIIMS, सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल (दिल्ली), विक्टोरिया अस्पताल (बैंगलोर), PGIMER (चंडीगढ़) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने वाले डॉक्टर्स लाखों में वेतन लेते हैं। भारत में सरकारी डॉक्टर्स का वेतन ₹1 से ₹3 लाख प्रति माह (अनुमानित) होता है।

न्यायाधीश का वेतन

सुप्रीम कोर्ट के जज और हाईकोर्ट के जजों को अच्छी सैलरी मिलती है। एक न्यायाधीश बनने के लिए कड़ी मेहनत, कानूनी ज्ञान और अनुभव की आवश्यकता होती है। भारत के मुख्य न्यायाधीश को 2,80,000/- रुपए प्रति माह, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को 2,50,000/- रुपए प्रति माह, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को 2,50,000/- रुपए प्रति माह, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को 2,25,000/- रुपए प्रति माह वेतन मिलता है।

रक्षा सेवाओं के अधिकारी

भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में कार्यरत उच्च अधिकारी जैसे लेफ्टिनेंट जनरल, एडमिरल आदि को शानदार वेतन मिलता है। इनका वेतन ₹2.5 लाख प्रति माह (वरिष्ठ पदों पर) + भत्ते और विशेष सुविधाएं शामिल हैं।

IFS (भारतीय विदेश सेवा) अधिकारी

विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले IFS अधिकारी विभिन्न देशों में राजनयिक सेवाएं निभाते हैं। इनका वेतन भी आईएएस और आईपीएस के बराबर होता है। आईएफएस अधिकारी का वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार प्रति माह ₹56,100 से शुरू होता है। जैसे-जैसे अधिकारी को अनुभव और पदोन्नति मिलती है, उनका वेतन भी बढ़ता जाता है। यह वेतन ₹2,50,000 प्रति माह तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, उन्हें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

सरकारी विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर

केंद्रीय विश्वविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों में नियुक्त प्रोफेसर्स का वेतन भी काफी अच्छा होता है। इन्हें ₹1.4 लाख से ₹2.18 लाख प्रति माह वेतन मिलता है।

वैज्ञानिक (ISRO और DRDO)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में कार्यरत वैज्ञानिकों को ₹80,000 से ₹2.2 लाख प्रति माह वेतन मिलता है!

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article