एजुकेशन

HSSC Group D Result 2023: हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक जारी होंगे नतीजे

HSSC Group D Result 2023, Haryana Group D CET Result 2023 Date: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में किया गया था।

Image

HSSC Group D Result 2023

HSSC Group D Result 2023, Haryana Group D CET Result 2023 Date: हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप डी परीक्षा (HSSC Group D CET 2023) का रिजल्ट बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भी भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर हरियाणा ग्रुप डी सीईटी रिजल्ट 2023 चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

HSSC Group D Result 2023: अक्टूबर में हुई थी परीक्षा

हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 798 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4:45 बजे तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 13,75,151 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

HSSC Group D CET Result 2023: कब आएगा रिजल्ट

हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 10 नवंबर को जारी की गई थी। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आयोग फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट दिसंबर में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to Download HSSC Group D Result 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Haryana Group D Result 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 13536 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article