HPSC HCS 2026 Last Date: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा आयोजित होने वाली हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लें। इसके बाद उन्हें आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा, क्योंकि रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। हरियाणा सिविल सेवा (HCS) 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
कितनों पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा 2026 के बाद 102 उम्मीदवारों का ही चयन किया जाएगा। यह भर्ती कुल 102 पदों के लिए है। इस लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरी करें।
कौन कर सकता है HSC 2026 के लिए आवेदन
इस परीक्षा केवल मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों का आयु सीमा में छूट मिलेगी।
कैसे करें HPSC HSC 2026 के लिए आवेदन
1. HSC 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
2. यहां दिए गए HSC 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
3. नए खुले पेज पर वैध आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है।
4. रजिस्ट्रेशन होने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
5. आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
6. अब, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिट करें।
7. आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट भी लें।
क्या है HPSC HCS 2026 की चयन प्रक्रिया?
भर्ती के लिए उम्मीदवार को प्रीलिम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल होना होगा। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेंस की परीक्षा में शामिल होंगे और दोनों परीक्षाओं को पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उसके बाद चयनित उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
