एजुकेशन

भारतीय रेलवे कितने जोन में बंटा है? जानें किस शहर में है आपके रेलवे जोन का हेडक्वार्टर

Indian Railway: दुनिया के चौथे सबसे बड़े रेल नेटवर्क वाले भारत में कितने रेलवे जोन है, इसके बारे में कम लोग जानते हैं। आइए आज आपको भारतीय रेलवे के जोन और उनके बारे मुख्यालय कहां-कहां स्थित है।

Image

भारतीय रेलवे कितने जोन में बंटा है?

Indian Railway: भारत का रेल नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। लंबी दूरी हो या छोटी दूरी, यात्रा के लिए सबसे पहले लोग ट्रेन को ही चुनते हैं। कम खर्च में आरामदायक सफर से बेहतर क्या होगा। एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए आज भी लोग ट्रेन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं। भारत के रेलवे नेटवर्क लगभग 68 हजार से 70 हजार किलोमीटर लंबा है। रेलवे की टिकट बुक करते हुए या इसमें यात्रा करते हुए आपने कभी सोचा कि दुनिया के चौथे सबसे रेलवे नेटवर्क में कितने जोन हैं। जी हां, इंडियन रेलवे को कई जोन में बांटा गया है। यहां रेलवे के जोन की संख्या 5 से 7 नहीं बल्कि इससे अधिक है। आइए आज रेलवे जोन और उसके मुख्यालयों यानी हेडक्वार्टर के बारे में बात करेंगे।

कितने जोन में बंटा है भारतीय रेलवे

भारत का रेल नेटवर्क 5-6 जोन में नहीं, बल्कि 19 जोन में बंटा हुआ है। हर रेलवे जोन में कई रेलवे डिवीजन आते हैं, लेकिन आज रेलवे डिवीजन नहीं रेलवे जोन के बारे में बात करेंगे।

indian Railway (2)

जानें किस शहर में है आपके रेलवे जोन का हेडक्वार्टर

भारतीय रेलवे के 19 जोन और हेडक्वाटर?

s.noरेलवे ज़ोनजोन मुख्यालय
1मध्य रेलवेमुम्बई टर्मिनस
2उत्तर रेलवेदिल्ली
3पूर्वोत्तर रेलवेगोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
4पूर्वोत्तर सीमांत रेलवेमालेगांव
5पूर्व रेलवेकोलकाता
6दक्षिण पूर्व रेलवेगार्डन रीच, कोलकाता
7दक्षिण मध्य रेलवेसिकंदराबाद
8दक्षिण रेलवेचेन्नई सेंट्रल
9पश्चिम रेलवेमुम्बई (चर्चगेट)
10दक्षिण पश्चिम रेलवेहुबली (कर्नाटक)
11उत्तर पश्चिम रेलवेजयपुर (राजस्थान)
12पश्चिम मध्य रेलवेजबलपुर (म.प्र.)
13उत्तर मध्य रेलवेइलाहाबाद (उत्तर प्रदेश)
14दक्षिण- पूर्व -मध्य रेलवेबिलासपुर (छत्तीसगढ़)
15पूर्व तटीय रेलेवेभुवनेश्वर (उड़ीसा)
16पूर्व- मध्य रेलवेहाजीपुर (बिहार)
17मेट्रो रेलपार्क स्ट्रीट, कोलकाता
18दक्षिण तटीय रेलवेविशाखापट्टनम
19कोंकण रेलवेमुम्बई
indian Railway

किस शहर में है आपके रेलवे जोन का हेडक्वार्टर

क्या है रेलवे जोन की कार्य प्रणाली?

भारतीय रेलवे के 19 जोन और उनके भीतर आने वाले डिवीजन का कार्य पूरे देश में रेल का सुचारू संचालन करना, यात्री सुविधा, माल परिवहन और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के काम संभालना है। इतना ही नहीं, इसके साथ जोन और डिवीजन के आधार पर रेलवे जॉब और रेलवे परीक्षा का आयोजन करने का कार्यभार भी उन्हीं के कंधों पर होता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article