एजुकेशन

HPSC PGT Result 2024: बन गया रिकॉर्ड, सिर्फ 9 दिनों में जारी हुआ हरियाणा पीजीटी टीचर भर्ती का रिजल्ट, 3069 पदों पर वैकेंसी

HPSC Haryana PGT Result 2024 Declared: हरियाणा पीजीटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT Teacher) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 3069 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- hpsc.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

हरियाणा पीजीटी टीचर रिजल्ट

Photo : Times Now Digital

HPSC Haryana PGT Result 2024 Declared: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT Teacher) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 3069 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- hpsc.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि हरियाणा में पीजीटी एग्जाम का रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के महज 9 दिनों बाद जारी कर दिया गया है।

हरियाणा पीजीटी टीचर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2024 तक थी। वहीं, इसके लिए परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर से 17 दिसंबर तक हुआ था। महज 9 दिनों में परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

HPSC PGT Teacher Result 2024 ऐसे करें चेक

स्टेप 1: हरियाणा पीजीटी टीचर भर्ती का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- hpsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब Haryana HPSC Post Graduate Teacher PGT Recruitment 2024 Download Result के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अगले पेज पर अपने सब्जेक्ट के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अब रिजल्ट PDF फॉर्मेट में रिजल्ट खुल जाएगा।

स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Haryana HPSC Post Graduate Teacher PGT Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

HPSC ने दी जानकारी

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने रिजल्ट के लिए जारी नोटिस में कहा है कि परिणाम सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है। आयोग ने चेतावनी दी है कि अनजाने में गलती हो सकती हैं और बाद में ऐसी किसी भी समस्या को सुधारने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article