एजुकेशन

HPBOSE 12th Term 1 Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं टर्म 1 का रिजल्ट, hpbose.org से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 2, 2023, 05:11 PM IST

HPBOSE 12th Term 1 Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से कक्षा 12वीं टर्म 1 का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी होने जा रहा है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022

Photo : iStock

HPBOSE 12th Term 1 Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से कक्षा 12वीं टर्म 1 परीक्षा के नतीजे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

HPBOSE 12th Board Exam 2022: कब हुई परीक्षा

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं के टर्म 1 की परीक्षा 15 सितंबर से 6 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी। अब बोर्ड किसी भी वक्त परीक्षा के नतीजे भी जारी कर सकता है। एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, मार्क्स और पास / फेल दिया होगा।

HPBOSE 12th Board Result 2022: रिजल्ट की तारीख

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के अलावा 10वीं टर्म 1 के नतीजे भी जल्द ही घोषित करेगा।

स्टूडेंट्स हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2022 यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकेंगे। जबकि, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से नतीजे चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download HPBOSE Class 12th Term 1 Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं टर्म 1 रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

HPBOSE 12th Term 1 Result 2022: वेबसाइट पर रखें नजर

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के दूसरे टर्म की परीक्षा का आयोजन मार्च या अप्रैल में किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article