LIVE

हिमाचल प्रदेश 10वीं व 12वीं टर्म 1 बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 हिमाचल प्रदेश 10वीं व 12वीं टर्म 1 बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

हिमाचल प्रदेश 10वीं व 12वीं टर्म 1 बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE ने 12वीं और 10वीं टर्म 1 रिजल्ट 2022 जारी कर दिया गया है। जो छात्र एचपी बोर्ड टर्म 1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एचपीबीओएसई की वेबसाइट- hpbose.org से रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एचपी बोर्ड रिजल्ट लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दिया गया है।

जारी हुए HP बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 की टर्म 1 परीक्षा 15 सितंबर से 6 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। HPBOSE परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।

घोषित हुए HP बोर्ड 12वीं के रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, बहुत जल्द दूसरी टर्म की बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी करने वाला है, बता दें, टर्म 1 कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा का आयोजन हो चुका है, जिसका रिजल्ट आज (2 जनवरी को) जारी किया गया।

एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, मार्क्स और पास / फेल की जानकारी होगी। एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक करते रहें।

JAN 03, 2023 12:01 IST

HPBOSE Result 2023 (Out) Live: HP बोर्ड टर्म 1 परिणाम 2023 कक्षा 10, 12 की घोषणा की

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने 2 जनवरी, 2023 को HP बोर्ड टर्म 1 परिणाम 2023 कक्षा 10, 12 की घोषणा की है। HPBOSE टर्म 1 परिणाम 202 hpbose.org पर ऑनलाइन उपलब्ध है। छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके अपना एचपी बोर्ड टर्म 1 रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
JAN 03, 2023 11:24 IST

HPBOSE Results Live - 90 हजार स्टूडेंट्स के लिए जारी हुआ एचपी बोर्ड का रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के टर्म 1 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर परिणाम देख सकते हैं। बता दें, himachal pradesh board 10th result व himachal pradesh board 12th result दोनों को साथ में जारी किया गया है।
JAN 03, 2023 10:50 IST

HPBOSE 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने HPBOSE कक्षा 12वीं टर्म 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो HPBOSE कक्षा 12वीं टर्म 1 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर परिणाम देख सकते हैं।
JAN 03, 2023 09:48 IST

HPBOSE कक्षा 10वीं टर्म 1 का परिणाम कैसे चेक करें

आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएंहोमपेज पर, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें, यह आपको पेज के टॉप हिस्से में मिल जाएगा।इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करेंअपने लॉगिन विवरण दर्ज करेंआपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
JAN 03, 2023 09:27 IST

HPBOSE 12th 10th Term 1 Result Live - जानें प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट और थ्योरी अंकों के बारे में

टर्म II के प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट और थ्योरी 1 के अंकों को प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट और थ्योरी II के लिए माना जाएगा। बता दें, himachal pradesh board 2022 टर्म 1 परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है, जिन्होंनें अभी तक रिजल्ट नहीं देखा है, वे​ जल्दी से hpbose.org पर जाकर परिणाम देखें।
JAN 03, 2023 08:46 IST

HPBOSE 12th 10th Term 1 Result Live - 366 स्टूडेंट्स ने छोड़ी परीक्षा

hpbose 12th result 2022 term 1 बीती शाम जारी कर दिया गया है, बता दें, इस साल कुल 91262 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन इनमें से कुल 90896 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हो पाए थे, जबकि 366 परीक्षार्थी ऐसे थे, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी परीक्षा छोड़ दी।
JAN 03, 2023 08:28 IST

HPBOSE 12th 10th Term 1 Result Live - टर्म 1 परीक्षा का परिणाम जारी

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कल यानी 2 जनवरी को कक्षा 10वीं के साथ साथ कक्षा 12वीं टर्म 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एचपीबीओएसई टर्म 1 का परिणाम एचटी एजुकेशन पर उपलब्ध है। एचपी बोर्ड ने टर्म 1 की परीक्षा सितंबर 2022 में आयोजित की थी।
JAN 02, 2023 23:53 IST

HPBOSE 12th 10th Term 1 Result 2022-2023: HP बोर्ड कक्षा 10, 12 की मार्कशीट अब hpbose.org पर उपलब्ध

HPBOSE 12th 10th Term 1 Result 2022-2023: HP बोर्ड कक्षा 10, 12 की मार्कशीट अब hpbose.org पर उपलब्ध है। यहां से छात्र उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
HPBoSE Class 12 term 1 Result 2022
HPBoSE Class 10 term 1 Result 2022
JAN 02, 2023 23:30 IST

HPBOSE 12th 10th Term 1 Result: बेवसाइट ठप

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) की आधिकारिक वेबसाइट ठप हो गई है। अभी इसमें कुछ एरर दिखा रहा है। इस समय सर्वर डाउन है। बताया जा रहा है कि वेबसाइट पर ज्यादा लोड होने की वजह से ऐसा हो रहा है।
JAN 02, 2023 21:51 IST

HP Board 10th Result 2023: हेल्पलाइन नंबर

मैट्रिक परीक्षा परिणामों के बारे में जानने के लिए छात्र निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर कार्य दिवसों के दौरान (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक) एचपीबीओएसई अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।01892-242148 (चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर),242149 (कांगड़ा ए से आर),242151 (मंडी, कांगड़ा एस से ज़ेड)242119 (लाहौल स्पीति, सिरमौर, शिमला, किन्नौर)242128 (सोलन, कुल्लू, ऊना)
JAN 02, 2023 21:25 IST

HP Board Class 12 result 2023: क्या कहते हैं आंकड़े

छात्रों की कुल संख्या: 1,04,773उपस्थित छात्रों की कुल संख्या: 1,04,363अनुपस्थित छात्रों की कुल संख्या: 410
JAN 02, 2023 21:18 IST

HPBOSE class 10th, 12th term 1 result: पुनर्मूल्यांकन और संशोधन फीस

एचपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम पुनर्मूल्यांकन यानी रीइवेल्यूएशन 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये और पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति विषय 400 रुपये का भुगतान करना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 17 जनवरी, 2023 है। पुनर्मूल्यांकन किए जाने वाले विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना जरूरी है।
JAN 02, 2023 20:58 IST

HPBOSE 12th 10th Term 1 Result 2022-2023 LIVE - हिमाचल प्रदेश 10वीं व 12वीं रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स इस डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
HPBOSE 12th Term 1 Result 2022 - Direct Link
HPBOSE 10th Term 1 Result 2022 - Direct Link
JAN 02, 2023 20:40 IST

HPBOSE 12th Term 1 Result 2022 - हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड का रिजल्ट यहां से करें चेक

HPBOSE 12th Term 1 Result 2022 - हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड का रिजल्ट यहां से करें चेक
हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड का रिजल्ट यहां से करें चेक - Direct Link for HPBOSE 12th Term 1 Result 2022
JAN 02, 2023 20:38 IST

HPBOSE 10th Term 1 Result 2022 - हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड का रिजल्ट यहां से करें चेक

HPBOSE 10th Term 1 Result 2022 - हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड का रिजल्ट यहां से करें चेक
हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड का रिजल्ट यहां से करें चेक Direct Link
JAN 02, 2023 20:36 IST

HPBOSE 12th 10th Term 1 Result - यहां देखे आधिकारिक पेज, जारी हुए एचपी बोर्ड के रिजल्ट

HPBOSE 12th 10th Term 1 Result - यहां देखे आधिकारिक पेज, जारी हुए एचपी बोर्ड के रिजल्ट
यहां देखे आधिकारिक पेज, जारी हुए एचपी बोर्ड के रिजल्ट
JAN 02, 2023 20:34 IST

HP Board 10th, 12th Term 1 Result 2022 LIVE - खत्म हुआ इंतजार, hpbose.org पर देखें नतीजे

हिमाचल बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा काे रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो चुका है। बोर्ड ने आज टर्म 1 परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
JAN 02, 2023 20:21 IST

HP Board 10th, 12th Term 1 Result 2022 LIVE - दो टर्म में हुई परीक्षा

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से इस साल परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया गया। कक्षा 12वीं के टर्म 1 की परीक्षा 15 सितंबर से 6 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी।
JAN 02, 2023 20:10 IST

HP Board 10th, 12th Term 1 Result 2022 LIVE - कब होगी टर्म 2 की परीक्षा

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के दूसरे टर्म की परीक्षा का आयोजन मार्च या अप्रैल में किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
JAN 02, 2023 20:03 IST

HP Board 10th, 12th Term 1 Result 2022 LIVE - ऐसे देखें नतीजे

हिमाचल बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।