HPBOSE 12th Result 2026 Out: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज यानी सोमवार, 4 मई 2026 को कक्षा 12वीं परीक्षा के रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों का पास प्रतिशत के साथ हर स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले 4 लाख से अधिक छात्रों क इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड द्वारा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अब अपने परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस साल 12वीं परीक्षा में 92.02 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
साइंस में 99 प्रतिशत के साथ सायला कश्यप ने किया टॉप
हिमाचल प्रदेश कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी हो गए हैं। इसमें साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान सायला कश्यप ने 99 फीसदी है। दूसरे स्थान पर दो टॉपर हैं - संचिता धीमान हैं, कांशी शर्मा हैं। दोनों के 98.6 फीसदी अंक पाए हैं। वहीं तीसरा स्थान तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार, वैशाली ठाकुर ने प्राप्त किया है।
कब हुई थी एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा
हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 3 मार्च से 1 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। बोर्ड परीक्षा में 4 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनके नतीजे बोर्ड द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
कैसे करें एचपी बोर्ड रिजल्ट 2026 मार्कशीट डाउनलोड (HP Board 12th Result 2026)
स्टेप 1 सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
स्टेप 2 होमपेज पर अपनी कक्षा के अनुसार 'HPBOSE 12th Result 2026' या 'HPBOSE 12th Result 2026' के लिंक का चयन करें।
स्टेप 3 अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
स्टेप 4 आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
मार्कशीट में होगी यह जानकारी
- छात्र का नाम
- माता-पिता का नाम
- स्कूल का नाम
- स्कूल कोड
- कुल अंक
- प्राप्त अंक
- विषयवार अंक
- पास/फेल
- ग्रेड
छात्रों को बता दें ऑनलाइन जारी मार्कशीट एक प्रोविजनल है। उन्हें उनकी ओरिजनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से मिलेगी, जिसकी जानकारी स्कूल द्वारा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही मार्कशीट में किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर छात्र तुरंत स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।
