एजुकेशन

HPBOSE 12th Result 2023: घोषित हुई एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट, कल इस समय जारी होंगे नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 19, 2023, 12:52 PM IST

HPBOSE 12th Result 2023, HP Board Result 2023 Date and Time: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर कल जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दी गई लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

HPBOSE 12th Result 2023 Date

Photo : iStock

HPBOSE 12th Result 2023, HP Board Class 12th Result 2023 Date and Time: हिमाचल बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 20 मई को जारी कर दिया जाएगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री की ओर से कल सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर दी जाएगी। अगर आपने भी एचपी बोर्ड परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

HP Board Class 12th Marksheet 2023: कहां मिलेगी 12वीं मार्कशीट

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 10 मार्च से 31 मार्च तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल इंटर की परीक्षा में कुल 1,03,928 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इन स्टूडेंट्स का रिजल्ट कल घोषित कर दिया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजवनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधि स्कूल की ओर से प्रदान की जाएगी।

How to download HPBOSE Class 12th Result 2023

  • एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Himachal Board Class 12th Result 2023: इसके बाद घोषित कर दिए जाएंगे फेल

एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, दो से अधिक विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। ध्यान रहे कि अगर इस परीक्षा में भी स्टूडेंट्स पासिंग मार्क्स नहीं प्राप्त कर पाते हैं तो उन्हें फेल घोषित कर दिया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article