LIVE

HPBOSE HP Board 12th Result 2023: घोषित हुआ हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट, hpbose.org से डाउनलोड करें मार्कशीट

HPBOSE HP Board 12th Result 2023: घोषित हुआ हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट, hpbose.org से डाउनलोड करें मार्कशीट

HPBOSE HP Board 12th Result 2023: घोषित हुआ हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट, hpbose.org से डाउनलोड करें मार्कशीट

HPBOSE HP Board 12th Result 2023: हिमाचल बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (HP Board 12th Result 2023) आज यानी 20 मई को जारी कर दिया है। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुबह 11बजे की गई। एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएसएम और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।

HPBOSE Class 12th Result 2023 Declared| HP Board Class 12th Marksheet 2023 Download

हिमाचल बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 31 मार्च तक किया गया था। जबकि, 12वीं की परीक्षा 10 मार्च से 31 मार्च तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर हुई। बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया। वहीं, 10वीं के नतीजे भी एक दो दिन में घोषित होंगे। एचपी बोर्ड रिजल्ट से जुडे़ लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।

MAY 20, 2023 17:41 IST

HPBOSE HP Board 12th Result 2023 LIVE Updates: 10 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित हुई थी 12वीं की परीक्षा

हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षा 10 मार्च से 31 मार्च तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जबकि, 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 31 मार्च तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल एचपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 1,94,565 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें 10वीं में 90,637 और 12वीं में 1,03,928 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
MAY 20, 2023 17:19 IST

HPBOSE HP Board 12th Result 2023 LIVE Updates: अगले हफ्ते आ सकता है 10वीं का रिजल्ट

बोर्ड ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। वहीं, 10वीं के नतीजे भी अगले सप्ताह घोषित कर दिए जाएंगे।
MAY 20, 2023 16:59 IST

HPBOSE HP Board 12th Result 2023 LIVE Updates: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।फिर 12वीं टर्म 2 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
MAY 20, 2023 16:40 IST

HPBOSE HP Board 12th Result 2023 LIVE Updates: पास होने के लिए हर विषय में छात्रों को चाहिए 33 फीसदी मार्क्स

एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, दो से अधिक विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। ध्यान रहे कि अगर इस परीक्षा में भी स्टूडेंट्स पासिंग मार्क्स नहीं प्राप्त कर पाते हैं तो उन्हें फेल घोषित कर दिया जाएगा।
MAY 20, 2023 16:19 IST

HPBOSE HP Board 12th Result 2023 LIVE Updates: 12वीं के साइंस स्ट्रीम में ओजस्विनी उपमन्यु ने किया टॉप

इस साल एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम में ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ बाजी मारी है। वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में तरणिजा शर्मा ने 97.4 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। जबकि, वृंदा ठाकुर ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.4 फीसदी अंकों के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई है।
MAY 20, 2023 15:58 IST

HPBOSE HP Board 12th Result 2023 LIVE Updates: डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर नतीजे देखने के लिए HP12Roll Number टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। आपका रिजल्ट मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
MAY 20, 2023 15:42 IST

HPBOSE HP Board 12th Result 2023 LIVE Updates: सुबह 11 बजे जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 20 मई को सुबह 11 बजे जारी कर दिया है।
MAY 20, 2023 15:18 IST

HPBOSE HP Board 12th Result 2023 LIVE Updates: hpbose.org पर जाकर छात्र देख सकते हैं रिजल्ट

एचपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी कर दिया है।
MAY 20, 2023 14:38 IST

HPBOSE HP Board 12th Result 2023 LIVE - इन वेबसाइट पर चेक करें नतीजे

  • hpbose.org
  • examresults.net
  • indiaresults.com
  • results.gov.in
MAY 20, 2023 13:56 IST

HPBOSE HP Board 12th Result 2023 LIVE - मेरिट लिस्ट में लड़कियों का दबदबा

एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार, साइंस में टॉप 10 की मेरिट सूची में 36 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है, जिनमें से 12 लड़कियां हैं। वहीं, आर्ट्स में मेरिट लिस्ट में शामिल 50 स्टूडेंट्स में से 45 लड़कियां हैं। जबकि, कॉमर्स में 49 टॉपर्स में 37 लड़कियां हैं।
MAY 20, 2023 13:28 IST

HPBOSE HP Board 12th Result 2023 LIVE - कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मिलेगा मौका

एचपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, दो से अधिक विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
MAY 20, 2023 13:04 IST

HPBOSE HP Board 12th Result 2023 LIVE - डिजिलॉकर से डाउनलोड करें मार्कशीट

  • डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • फिर एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आधार, मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें और साइन इन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
MAY 20, 2023 12:54 IST

HPBOSE HP Board 12th Result 2023 LIVE - कुछ ही देर में एक्टिव होगी लिंक

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज 11 बजे घोषित कर दिया गया है। हालांकि, रिजल्ट की लिंक वेबसाइट पर अभी तक नहीं एक्टिव की गई है। स्टूडेंट्स कुछ ही देर में hpbose.org पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे।
MAY 20, 2023 12:28 IST

HP Board 12th Result 2023 LIVE - आज जारी हुआ 12वीं रिजल्ट

हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षा 10 मार्च से 31 मार्च तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जबकि, 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 31 मार्च तक हुई थी। वहीं, आज 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी भी जारी कर दिया गया है।
MAY 20, 2023 12:03 IST

HPBOSE HP Board 12th Result 2023 LIVE - 13,335 स्टूडेंट्स देंगे कंपार्टमेंट परीक्षा

एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में दो से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बता दें कि इस साल कुल 13,335 स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है। इनके लिए परीक्षा का आयोजन जून में किया जा सकता है।
MAY 20, 2023 11:55 IST

HP Board Class 12th Result 2023 LIVE - 83 हजार से अधिक स्टूडेंट्स पास

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए इस साल कुल 105369 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 83,418 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। जबकि, 13,335 को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है।
MAY 20, 2023 11:39 IST

HP Board Class 12th Result 2023 LIVE - ये रहे एचपी बोर्ड 12वीं के टॉपर

  • साइंस - ओजस्विनी उपमन्यु 98.6
  • आर्ट्स - तरणिजा शर्मा 97.4
  • कॉमर्स - वृंदा ठाकुर 98.4
MAY 20, 2023 11:38 IST

HP Board Class 12th Result 2023 LIVE - 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स के टॉपर्स

एचपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में तरणिजा शर्मा ने 97.4 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, वृंदा ठाकुर ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.4 फीसदी अंकों के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई है।
MAY 20, 2023 11:36 IST

HP Board Class 12th Result 2023 LIVE - साइंस में ओजस्विनी ने मारी बाजी

एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल साइंस स्ट्रीम में ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।
MAY 20, 2023 11:33 IST

HP Board Class 12th Result 2023 LIVE - 79.74 % रहा इस साल का रिजल्ट

हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार,12वीं परीक्षा में कुल 83418 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल कुल पास प्रतिशत 79.4 % दर्ज किया गया है।