How To Get SBI Clerk Job: एसबीआई में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क के 9766 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें 7,680 रेग्यूलर (Regular) और 2,086 बैकलॉग (Backlog) पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर के एसबीआई ब्रांच में क्लर्क के पदों की रिक्तियों पर भर्ती होगी। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है। यहां आप एसबीआई क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए योग्यता, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
SBI Clerk Qualification, Age Limit: एसबीआई क्लर्क क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
एसबीआई क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए या फिर केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। जो उम्मीदवार अपने ग्रेजुएशन के आखिरी साल में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। नोटिफिकेशन में बताए गए नियमों के अनुसार योग्य आरक्षित और अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
SBI Clerk Exam Pattern: एसबीआई क्लर्क सिलेबस और एग्जाम पैटर्न
एसबाई क्लर्क के सिलेबस की बात करें तो यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन दो चरणों में किया जाता है। यहां प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माने जाते हैं। यहां प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा में 100 मार्क्स के कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। साथ ही यहां निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान होता है। प्रत्येक गलत उत्तर के 0.25 मार्क्स काटे जाते हैं। प्रीलिम्स में अंग्रेजी भाषा के 30 मार्क्स के 30 सवाल, संख्यात्मक क्षमता के 35 मार्क्स के 35 सवाल, तर्क क्षमता के 35 नंबर के35 सवाल पूछे जाते हैं। वहीं मेन्स एग्जाम में इंग्लिश लैंग्वेज में 40 मार्क्स के 40 सवाल, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 50 मार्क्स के 50 सवाल, रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 60 मार्क्ल के 50 प्रश्न और जनरल फाइनेंशियल अवेयरनेस से 50 मार्क्स के 50 क्वेश्चन पूछे जाएंगे।
SBI Clerk Selection Process: एसबीआई क्लर्क सेलेक्शन प्रोसेस
एसबीआई क्लर्क के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन दो चरणों में किया जाएगा। यहां प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार एसबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन को पढ़ें।
