How to Become a TC in Indian Railway: आप सभी ने ट्रेन में जरूर यात्रा की होगी। अब लोग अधिकतर ट्रेन की टिकट ऑनलाइन बुक करते हैं, लेकिन अभी भी हजारों लोग रेलवे स्टेशन से टिकट लेते हैं। जब ऑनलाइन का दौर नहीं था तो रेलवे स्टेशन टिकट लिया करते थे। आपने भी कभी न कभी यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन पर स्थित टिकट जरूर ली होगी या अपने माता-पिता को टिकट लेते हुए देखा होगा। ऐसे में कभी आपने सोचा की टिकट काउंटर पर टिकट काटने वाले TC की सैलरी कितनी होती होगी या इसके लिए क्या पढ़ाई करनी होती है। यह सवाल आपके भी मन में आया होगा। आइए जानते है उनकी सैलरी आदि के बारे में।
रेलवे स्टेशन पर टिकट काटने वाले को क्या कहते हैं?
पहले तो आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि रेलवे स्टेशन पर टिकट काटने वाले व्यक्ति को क्या कहा जाता है। बता दें कि टिकट देने वाले कर्मचारी को 'रेलवे टिकट क्लर्क' (TC) कहा जाता है। यह भारतीय रेलवे के कर्मचारी होते हैं।
क्या होती है उनकी जिम्मेदारी
रेलवे टिकट क्लर्क स्टेशन पर टिकट काउंटर पर बैठते हैं। उनका काम ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की टिकट काटना और पैसों का हिसाब रखना होता है। इसके साथ ही ट्रेन और उसकी टिकट से संबंधित जानकारी यात्रियों को प्रदान करना होता है।
क्या रेलवे टिकट क्लर्क की नौकरी सरकारी होती है?
जी हां, रेलवे में टिकट क्लर्क के तौर पर काम करने वाले कर्मचारियों की नौकरी सरकारी नौकरी में आती है। यही कारण है कि इन्हें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा सुविधा, मेडिकल सुविधा और पेंशन आदि मिलता है।
क्या होती है रेलवे टिकट क्लर्क की नौकरी की योग्यता?
रेलवे टिकट क्लर्क के लिए यदि कोई उम्मीदवार नौकरी करना चाहता है तो उसका किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
कितनी होती है रेलवे टिकट क्लर्क की सैलरी?
रेलवे टिकट क्लर्क की शुरुआती सैलरी करीब 21,700 रुपये प्रतिमाह (7वें पे कमीशन के अनुसार) होती है। सभी भत्तों को शामिल करते हुए सैलरी 30 से 40 हजार रुपये होती है। 5 से 10 साल के अनुभव के साथ सैलरी 40 से 60 हजार के बीच हो सकती है और प्रमोशन मिलने पर यह सैलरी 60 हजार से अधिक हो सकती है।
रेलवे में टिकट क्लर्क यानी TC
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा एनटीपीसी भर्ती निकाली जाती है, जिसमें टीसी के पदों पर भी भर्ती होती है। एनटीपीसी भर्ती परीक्षा पास करने पर आप रेलवे में टीसी बन सकते हैं।
