एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार, देश की 5वीं सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटी में 91 एफिलेटेड कॉलेज हैं, जिसमें देश का नंबर 1 कॉलेज भी शामिल है। इस साल फरवरी के महीने में इस कॉलेज की उम्र 127 वर्ष हो गई है। DU के जिस कॉलेज की हम बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं है, बल्कि सुधीर बोस मार्ग पर स्थित हिंदू कॉलेज है।
देश के नंबर वन कॉलेज हिंदू कॉलेज की स्थापना 127 साल पहले 1899 में 15 फरवरी को हुई थी। हर साल 15 फरवरी को फाउंडेशन डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है और तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
Hindu College में यूजी, पीजी कोर्स के साथ लैंग्वेज के सर्टिफिकेट कोर्स भी हैं। बता दें कि यहां के प्रमुख कोर्स है इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, हिंदी, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, स्टेटस्टिक और जोलॉजी। इसके अलावा यहां मैथ्स, संस्कृत, कॉमर्स और विभिन्न कोर्स उपलब्ध है।
हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों को CUET UG परीक्षा के फॉर्म भरने होते हैं। हालांकि यहां मेरिट के साथ एंट्रेंस बेस दोनों के आधार पर एडमिशन लिया जा सकता है। लेकिन पीजी कोर्स के लिए छात्र का CUET PG परीक्षा में शामिल होने अनिवार्य है।
हिंदू कॉलेज में प्रवेश प्राप्त करने के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों के 97 से 99 प्रतिशत अंक होने चाहिए। विषयों के आधार पर कई बार सीटें पहली मेरिट लिस्ट में 99 प्रतिशत अंक पर ही भर जाती है। इसलिए यहां अधिकांश बच्चे अपने पसंद का कोर्स प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा एंट्रेंस के आधार पर भी प्रवेश लिया जा सकता है।
हिंदू कॉलेज में का प्लेसमेंट स्कोर बहेतरीन रहा है। 2025 की बात करें तो यहां सबसे हाईएस्ट पैकेज 24.8 लाख प्रति वर्ष का गया था और औसत पैकेज 11.40 लाख रुपये का था। यहां Google, Deloitte, KPMG, HDFC और Maruti जैसी कई बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज को NIRF द्वारा 84.01 स्कोर के साथ पहली रैंक दी गई है। भारत के सबसे बेस्ट कॉलेज में हिंदू कॉलेज शीर्ष स्थान पर है।
भारत और दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान हिंदू कॉलेज में गौतम गंभीर, अर्जुन रामपाल, इम्तियाज अली, अर्नब गोस्वामी, हरदीप सिंह पुरी जैसी बड़ी हस्तियों ने शिक्षा प्राप्त की है।