एजुकेशन

Holi 2024 Essay in Hindi: हिंदी में ऐसे लिखें होली पर शानदार निबंध, पढ़ने वाला हो जाएगा लेखनी का कायल

Happy Holi 2024 Essay in Hindi: होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न और उत्साह देखने को मिलता है। होली भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। इस बार 25 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर हम आपके लिए लाए हैं होली पर निबंध।

Image

Holi 2024 Essay in Hindi

Happy Holi 2024 Essay in Hindi: होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न और उत्साह देखने को मिलता है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। होली भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। घरों में गुझिया और पकवान के साथ नमकीन आइटम और चाट भी बनाई जाती है। होली की सुबह लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाते हैं और शुभकामनाएं (Happy Holi 2024 Wishes in Hindi) देते हैं। वहीं स्कूलों में होली के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिताएं होती हैं। इस बार 25 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर हम आपके लिए लाए हैं होली पर निबंध।

How to Write Essay On Holi 2024

होली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। हिंदु पंचांग के अनुसार होली का त्योहार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन सभी रंग, गुलाल से रंगों का त्योहार मनाते हैं। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। इसके पीछे का इतिहास काफी रोचक है।

Holi 2024: हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है होली

होली हिंदुओ का प्रमुख त्योहार है। इस दिन बच्चें बड़े सभी एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं और पिचकारी चलाते हैं। घर पर तरह-तरह की मिठाइयां व पकवान बनाए जाते हैं। लोग एक दूसरे के घर होली खेलने जाते हैं और मिठाई बांटते हैं। होली के दिन सारे गिले-शिकवे मिटाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं और खुशियां बांटते हैं। भारत के विभिन्न हिस्सों में यह त्योहार 4 से 7 दिन तक चलता है।

Holi 2024 Importance: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक

होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है। इसके पीछे पौराणिक कथाएं भी कही जाती है। इस दिन ही प्रह्लाद के पिता हिरणकश्यप ने अपनी बहन होलिका की मदद से अपने पुत्र को मारने की कोशिश की थी। जिससे गुस्सा होकर भगवान विष्णु ने होलिका को आग में जला दिया था। होली हर क्षेत्र में अलग-अलग तरीके से मनाई जाती हैं। इस दिन लोग तरह-तरह के लोकगीत गाते है। मथुरा और वृंदावन की होली पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। आपको बता दे कि यहां 15 दिनों तक होली मनाई जाती है। होली के दिन लोग सवेरे-सवेरे उठकर भगवान की पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते है। होली बच्चों के लिए बेहद खास पर्व होता है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article