एजुकेशन

Nagpur University to Include BJP History: नागपुर यूनिवर्सिटी में कम्युनिस्ट पार्टी के इतिहास की जगह बीजेपी का इतिहास होगा शामिल, जानें किस कोर्स में होगी पढ़ाई

Nagpur University to Include BJP History: नागपुर यूनिवर्सिटी राम जन्मभूमि आंदोलन के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के इतिहास को भी यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम में शामिल कर रही है।

Image

नागपुर यूनिवर्सिटी (image - canva)

Nagpur University to Include BJP History: नागपुर यूनिवर्सिटी के एमए कोर्स में एक बड़ा बदलाव देखने का मिल सकता है, नागपुर यूनिवर्सिटी राम जन्मभूमि आंदोलन के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के इतिहास को भी यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम में शामिल कर रही है। पार्टी का इतिहास एमए के चौथे सेमेस्टर में होगा। कम्युनिस्ट पार्टी के इतिहास को दूसरे कोर्स में शामिल किया जा सकता है।

कांग्रेस पार्टी का बयान

क्षेत्रीय पार्टी का इतिहास, फैसले की घोषणा पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस पार्टी ने कहा कि भारतीय इतिहास जनता पार्टी न पढ़ने लायक है, न लिखने लायक। हालांकि बीजेपी ने बचाव करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में राष्ट्र पहले आता है और उसका कांग्रेस जैसा इतिहास नहीं है।

एमए के चौथे सेमेस्टर में होगी पढ़ाई

नागपुर विश्वविद्यालय, जिसे राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय के नाम से भी जाना जाता है, एमए के चौथे सेमेस्टर में छात्र भारतीय जनता पार्टी और राम जन्मभूमि आंदोलन का इतिहास सीखेंगे जिसे जल्द ही शामिल किया जाएगा। राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के अभ्यास बोर्ड में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है, नागपुर विश्वविद्यालय में कांग्रेस के साथ-साथ जनसंघ की पढ़ाई भी होती थी, लेकिन नए पाठ्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी, राम जन्मभूमि आंदोलन का इतिहास पढ़ाया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चलते होगा बदलाव

बता दें, यहा बदलाव एनईपी यानी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चलते है। 1948 से लेकर 2010 तक बीजेपी के इतिहास का कहीं जिक्र नहीं किया गया। पाठ्यक्रम में छात्र जनसंघ, भारतीय जनता पार्टी का कार्य क्या था, पार्टी कैसे बनी, स्थिर सरकार कैसे दी आदि के बारे में जानेंगे। अब यह पाठ्यक्रम छात्रों के लिए वैकल्पिक रखा गया है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article