एजुकेशन

GK: भारत का इकलौता गांव, जहां एक ही घर में बेडरूम म्यांमार में और रसोई व लिविंग रूम म्यामार में है

General Knowledge: भारत का इकलौता गांव कौन सा है जहां एक ही घर में दो देशों की सीमा गुजरती है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इस गांव का क्या नाम है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जनरल नॉलेज का उस्ताद बताने वाले भी इसमें कंफ्यूज हो चुके हैं।

Image

General Knowledge: भारत में कहां बेडरूम भारत में और लिविंग रूम म्यामार में है

General Knowledge: भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इसमें कुल 797 जिले हैं, इनमें कुछ जिले प्रस्तावित हैं जिन्हें अंतिम मंजूरी मिलना प्रस्तावित है। इसमें राज्यों में 752 जिले और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 45 जिले शामिल हैं। वहीं गांव की बात करें तो साल 2011 की जनगणना के मुताबिक देशभर में कुल 6,49,481 गांव हैं। प्रत्येक जिले, शहर व गांव का अपना अलग इतिहास और महत्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का इकलौता गांव कौन सा है जहां एक ही घर में दो देशों की सीमा गुजरती है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इस गांव का क्या नाम है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जनरल नॉलेज का उस्ताद बताने वाले भी इसमें कंफ्यूज हो चुके हैं।

क्या है इस गांव का नाम

यह अनोखी जगह भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में स्थित है। इस गांव का नाम लोंगवा (Longwa) है, जो भारत और म्यांमार की सीमा पर बसा हुआ है। खास बात यह है कि इस घर का आधा हिस्सा भारत में और आधा म्यांमार में पड़ता है। यहां के पारंपरिक मुखिया को 'आंग (Angh) कहा जाता है। इस गांव के आंग का घर सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय सीमा उनके घर के बीच से होकर गुजरती है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस घर का बेडरूम भारत की सीमा में है, जबकि लिविंग रूम और रसोई का कुछ हिस्सा म्यांमार की तरफ पड़ता है।

इस जगह को फ्री मूवमेंट रिजीम का हिस्सा

इस जगह को फ्री मूवमेंट रिजीम यानी एफएमआर के तहत एक विशेष दर्जा मिला है, जिससे यहां के निवासियों को डबल नागरिकता रखने की परमिशन है। इस निय के चलते दोनों देशों के लोग एक दूसरे की सीमा में आ जा सकते हैं। अक्सर ऐसे सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं और छात्र कंफ्यूज हो जाते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article