UP PET Answer Key 2026 Objection Last Date Extended: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 2 नवंबर को जारी (UP PET Answer Key 2026) की थी। यहां ऑब्जेक्शन दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 8 नवंबर तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 12 नवंबर कर दिया गया है। ऐसे में यदि किसी अभ्यर्थी को आंसर या क्वेश्चन में किसी प्रकार का संदेह होता है तो उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। यहां अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने से पहले संबंधित प्रश्न व उत्तर का अच्छी तरह मिलान कर लें।
UP PET Answer Key 2026: कब हुई थी यूपी पीईटी की परीक्षा
बता दें यूपी पीईटी की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी। एग्जाम दो पालियों में आयोजित किया गया था। पहली पाली की परीक्षा 10:00 बजे से 12:00 बजे तक थी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक निर्धारित था। प्रदेश के कुल 60 जनपदों के 1372 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया था।
कुल इतने लाख अभ्यर्थियों ने करवाया था रजिस्ट्रेशन
यहां कुल 35,41,297 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें से कुल 24,36,253 अभ्यर्थी (68.79%) परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षा को सही तरीके से कराने और निगरानी रखने के लिए आयोग ने 2,744 सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए थे। वहीं अब आंसर की पर ऑब्जेक्शन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है।
UP PET Answer Key 2026 Objection: ऐसे करें यूपी पीईटी आंसर की पर ऑब्जेक्शन
- सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSSSC PET Answer Key 2026 Objection लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- प्रोविजनल आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है उसे चुनें।
- अपने आंसर के पक्ष में कोई डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फिर निर्धारित ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- अंत में इसका एक स्क्रीनशॉट निकालना न भूलें।
UP PET Final Answer Key: कब आएगी यूपी पीईटी फाइनल आंसर की
यूपी पीईटी अंतिम उत्तर कुंजी की बात करें तो प्रोविजनल आंसर की के आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। आयोग ने इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। फाइनल आंसर से संबंधित अधिसूचना जारी होने के बाद आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
