एजुकेशन

CBSE 12th Result 2026: कब और कहां जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र वेबसाइट, डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

CBSE 12th Result 2026

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए 16 लाख से अधिक छात्र बेसब्री से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। 10वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद से ही छात्रों में रिजल्ट की बेसब्री बढ़ गई है। लेकिन अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि सीबीएसई द्वारा इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं की गई है। लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया देखते हुए माना जा रहा है कि रिजल्ट में अभी समय है।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कब आएगा

बता दें कि इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन डिजिटल मोड में ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के माध्यम से की जा रही है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट 15 से 20 मई तक जारी किया जा सकता है। आधिकारिक रूप से बोर्ड द्वारा इन डेट की पुष्टि नहीं की गई है। यह केवल संभावित तिथियां है, तो बीते सालों के ट्रेंड को देखते हुए मानी जा रही है।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कहां करें चेक (CBSE Board 12th Result

सीबीएसई द्वारा 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा नतीजे जारी होने के बाद डिजिलॉकर (digilocker.gov.in), एसएमएस, उमंग ऐप और सरकारी समागम की वेबसाइट से अपने परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर पाएंगे।

CBSE Board 12th Result 2026 ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE Class 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CBSE Board 12th Result 2026 डिजिलॉकर से करें डाउनलोड

  • सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉग इन करें।
  • Issued Documents’ सेक्शन में जाएं।
  • वहां CBSE का विकल्प चुनें।
  • फिर‘Class 12 Marksheet 2026’ पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर भरें।
  • डिजिटल मार्कशीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
Also Read: एशिया की सबसे पुरानी तेल रिफाइनरी कहां है? भारत के तेल उद्योग का है बर्थ प्लेस

SMS से कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल से 7738299899 नंबर को टाइप करें।
  2. टाइप किए गए नंबर पर CBSE 12 रोल नंबर भेजें।
  3. कुछ मिनटों बाद आपके इनबॉक्स में रिजल्ट भेज दिया जाएगा।

परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक जरूरी

सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल अंकों के साथ प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक होने पर उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठना पड़ सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article