Haryana CET Answer Key 2025 released: हरियाणा सीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Haryana CET Answer Key 2025) खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। बता दें हरियाणा सीईटी की परीक्षा 26 और 27 जुलाई, 2025 को विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक हुई थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3:15 शाम 5 बजे तक निर्धारित थी।
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर उत्तरकुंजी डाउनलोड (Haryana CET Answer Key) कर सकेंगे। अनंतिम उत्तर कुंजी में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर शामिल होंगे। इसका उपयोग करके, उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
How To Download Haryana CET Answer Key 2025: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
Haryana CET Provisional Answer Key 2025 Download लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
हरियाणा सीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद विषय विशेषज्ञ आपत्तियों की समीक्षा करेंगे। यदि कोई दावा सही पाया जाता है, तो एक अंतिम/संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर हरियाणा CET 2025 परिणाम घोषित किया जाएगा।
