एजुकेशन

Haryana CET 2022 Admit Card: इस दिन जारी होगा एचएसएससी सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड, देखें अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 05:17 PM IST

Haryana CET 2022 Admit Card at hssc.gov.in: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) 5 और 6 नवंबर 2022 को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 का आयोजन करेगा। उम्मीदवार यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, आधिकारिक वेबसाइट व अन्य जारी देख सकते हैं।

Image

हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • एचएसएससी सीईटी परीक्षा का आयोजन इसी हफ्ते होना है।
  • एडमिट कार्ड को hssc.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • सीईटी परीक्षा के जरिये 26000 पदों पर होनी है भर्ती

Haryana CET 2022 Admit Card: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जल्द ही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2022 की लिखित परीक्षा (ओएमआर आधारित) 5 और 6 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 26000 पदों को भरा जाएगा, हालांकि पदों की संख्या कुछ बदलाव भी संभव है।

ऐसे डाउनलोड करें Haryana CET 2022 admit card

  • hssc.gov.in पर जाएं।
  • हरियाणा सीईटी 2022 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • अपने लॉगिन विवरण सबमिट करें।
  • उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि, आवेदन संख्या और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
Haryana CET 2022 - दो सत्रों में होगी परीक्षा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 के लिए लगभग 11,36,874 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा हरियाणा राज्य के 17 जिलों में होगी। परीक्षा दो सत्रों - सुबह और शाम में आयोजित की जाएगी।

Haryana CET 2022 - हरियाणा सीईटी परीक्षा क्या है?

हरियाणा राज्य सामान्य पात्रता परीक्षा, हरियाणा सीईटी विभिन्न ग्रुप सी और डी रिक्तियों में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। जिन उम्मीदवारों ने अपनी कक्षा 12 वीं और कक्षा 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे इस सरकारी नौकरी की भर्ती के लिए उपस्थित होते हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article