एजुकेशन

DRDO CEPTAM Admit Card 2022: जारी हो गया डीआरडीओ सेप्टम 10 एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 12:41 PM IST

DRDO CEPTAM Admit Card 2022: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, डीआरडीओ सेप्टम 10 एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, उम्मीदवार drdo.gov.in के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी इस प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

डीआरडीओ सेप्टम 10 एडमिट कार्ड जारी

Defense Research and Development Organisation, DRDO CEPTAM 10 admit card 2022 जारी कर दिया गया है। डीआरडीओ सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (एसटीए-बी) और टेक्निशियन-ए (टेक-ए) पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने DRDO CEPTAM 10 भर्ती 2022 के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट-drdo.gov.in से या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, डीआरडीओ सेप्टम 10 DRDO CEPTAM 10 एडमिट कार्ड प्रवेश पोर्टल से प्रवेश पत्र तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की जरूरत होगी।

कब होगी परीक्षा

DRDO ने परीक्षा की तारीख या समय बताते हुए कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। हालांकि, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 15 नवंबर, 2022 तक उपलब्ध है। उम्मीदवार DRDO CEPTAM 10 परीक्षा की तारीख से जुड़ी खबर जल्द ही पा सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें DRDO CEPTAM 10 एडमिट कार्ड 2022

  • उम्मीदवार drdo.gov.in पर जाएं, होमपेज पर, Careers पर क्लिक करें और फिर CEPTAM लिंक पर जाएं
  • नया पेज खुलेगा, अब CEPTAM 10 admit card link पर क्लिक करें, एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
  • अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे विवरण दें और लॉगिन करें।
  • अब, एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

DRDO ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन तकनीकी संवर्ग (DRTC) के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों को विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। DRDO CEPTAM 10 भर्ती वरिष्ठ तकनीकी सहायक बी और तकनीशियन-ए के पदों के तहत 1901 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article