एजुकेशन

Haryana Central University: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय यूजी की मेरिट लिस्ट आज, 4 अक्टूबर से काउंसलिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 12:03 PM IST

Haryana Central University, CUH UG Courses Merit List 2022: हरियाणा सेंट्रल युनिवर्सिटी यूजी कोर्सेज के लिए आज यानी 30 सितंबर 2022 को मेरिट लिस्ट जारी करने जा रहा है। मेरिट लिस्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट cuh.ac.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। वहीं इसके बाद 04 अक्टूबर 2022 को काउंसलिंग का पहला राउंड होगा।

Image

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय यूजी कोर्सेज मेरिट लिस्ट 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • 21 सितंबर से 29 सितंबर तक पंजीकरण के लिए दिया गया था समय।
  • 4 अक्टूबर को काउंसलिंग का पहला राउंड।
  • 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगा काउंसलिंग का दूसरा राउंड।

Haryana Central University, CUH UG Courses Merit List 2022: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कॉमन युनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 (CUET 2022) परीक्षा में सफल होने वाले, जिन अभ्यर्थियों ने हरियाणा सेंट्रल युनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए आवेदन किया है, उनकी मेरिट लिस्ट आज यानी 30 सितंबर 2022 को जारी होने जा रही है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद सीट आवंटन का पहला दौर शुरू होगा। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, श्रेणीवार मेरिट लिस्ट4 अक्टूबर 2022 को जारी की जाएगी।

काउंसलिंग का पहला राउंट 4 अक्टूबर को होगा, यहां अभ्यर्थी 7 अक्टूबर तक अपना शुल्क जमा करवा सकेंगे। साथ ही रिक्त सीटों की लिस्ट 10 अक्टूबर को जारी की जाएगी। वहीं दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक की जाएगी, खाली सीटों को डिस्पले 17 अक्टूबर को किया जाएगा। सीयूईटी के नोडल प्रोफेसर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कुल 493 सीटें उपलब्ध हैं। मेरिट लिस्ट का लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

CUH UG Courses Merit List 2022, ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले cuh.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Haryana Central University UG Courses Admission Merit List 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. मेरिट लिस्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
  4. मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

सीयूईटी यूजी क्वालीफाई करने वाले होंगे पात्र

हरियाणा विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज के लिए पंजीकरण 21 सितंबर 2022 से शुरू किया गया था, यहां पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2022 थी। यहां उन्हीं उम्मीदवारों को आवेदन के लिए पात्र माना गया था, जिन्होंने सीयूईटी यूजी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कॉमन युनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 का रिजल्ट 16 सितंबर 2022 को जारी किया गया था। परीक्षा के लिए करीब 14 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें से लगभग 12 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इस परीक्षा को को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को राज्य केंद्र सरकारे के विश्वविद्यालयों में स्नातक कोर्स के दाखिला हेतु पात्र माना जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article