एजुकेशन

Bihar DELED Result 2022: इस दिन घोषित होंगे बिहार डीएलएड के परिणाम, डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 03:59 PM IST

Bihar DELED Result 2022, bihardeled.com: बीएसईबी अक्टूबर के पहले सप्ताह तक डिप्लोमा इन ऐलिमेंट्री एजुकेशन (DELED) का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bihardeled.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार डीएलएड की परीक्षा 14 सितंबर से 22 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी।

Image

बिहार डीएलएड रिजल्ट 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • 14 सितंबर से 22 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी डीएलएड की परीक्षा।
  • राज्य के 306 डीएलएड कॉलेजों में ले सकेंगे दाखिला।
  • नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकेंगे रिजल्ट।

Bihar DELED Result 2022: बिहार डीएलएड की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही डिप्लोमा इन ऐलिमेंट्री एजुकेशन का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bihardeled.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हाल ही में बीएसईबी ने डीएलएड परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 24 सितंबर 2022 शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था।

बिहार डीएलएड परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर से 22 सितंबर 2022 तक किया गया था, इसके लिए लाखों का संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की गई थी, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजकर 30 मनिनट से 2:30 तक निर्धारित थी। वहीं तीसरी पाली की परीक्षा शाम 4 बजे से 6:30 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की गई थी, इसमें कुल 150 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे गए थे।

डीएलएड कॉलेजों में ले सकेंगे दाखिला

इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार बिहार के डीएलएड कॉलेजों में डिप्लोमा इन ऐलिमेंट्री एजुकेशन दाखिले के लिए पात्र माने जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Bihar DELED Result 2022, ऐसे करें चेक

  • Bihar DELED की आधिकारिक वेबसाइट bihardeled.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Bihar DELED Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्य व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
आज इस समय खुलेगी सीयूईटी पीजी सुधार विंडो, आवेदन पत्र में कर सकेंगे ये बदलाव

बिहार डीएलएड परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य के 306 डीएलएड कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं। इसमें 54 सरकारी कॉलेज और 252 कॉलेज गैर सरकारी हैं। इसके लिए कुल 30,700 सीटों पर नामांकन होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article