देश

'राहुल गांधी फिर छुट्टी पर!': विदेश यात्रा को लेकर BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, शेयर किया पोस्टर

Rahul Gandhi Foreign Trip Navratri BJP Allegation: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्टर पोस्ट कर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

Image

'राहुल गांधी फिर छुट्टी पर!': विदेश यात्रा को लेकर BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, शेयर किया पोस्टर

BJP Pradeep Bhandari Targets Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखा हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट और पोस्टर साझा कर राहुल गांधी पर नवरात्रि के त्योहार के दौरान छुट्टी मनाने और विदेश जाने का आरोप लगाया है।

प्रदीप भंडारी के आरोप और सोशल मीडिया पोस्ट

प्रदीप भंडारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि राहुल गांधी वही कर रहे हैं जो वे सबसे बेहतर ढंग से करते हैं-'ब्रेक लेना और छुट्टी का आनंद लेना'।

भंडारी ने पोस्ट में राहुल गांधी के विदेश में होने का दावा किया और साथ ही सवाल उठाया कि राहुल गांधी छुट्टियां मनाने विदेश की यात्रा पर हैं। राहुल गांधी भारत में नहीं हैं! नवरात्रि के दौरान राहुल गांधी विदेश में क्या कर रहे हैं? छुट्टियां मना रहे हैं या अपने 'अराजकता के सहयोगियों' (chaos collaborators) से मुलाकात कर रहे हैं? एक ऐसा व्यक्ति जो काम करने से ज्यादा समय मौज-मस्ती करने में बिताता है, और फिर 'वोट चोरी' का शोर मचाता है!'

पोस्टर में क्या है?

प्रदीप भंडारी द्वारा साझा की गई तस्वीर में राहुल गांधी को वेकेशन मोड में दिखाया गया है। इसमें राहुल गांधी सनग्लासेज पहने, ट्रॉपिकल शर्ट-शॉर्ट्स में सूटकेस लिए नजर आ रहे हैं और पीछे एक हवाई जहाज उड़ता दिख रहा है।

पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा है: 'राहुल गांधी फिर छुट्टी पर!', 'देश में सवालों की गर्मी बढ़ी, तो राहुल जी विदेश की हवा खाने निकल पड़े!' 'Holiday Mode: ON'

राजनीतिक मायने और विवाद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर रही है। इस बार भी नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान उनकी कथित विदेश यात्रा को मुद्दा बनाते हुए भाजपा ने उनके नेतृत्व और प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, इस पर अभी तक कांग्रेस पार्टी की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!