टीवी मसाला

Bigg Boss 20 से एविक्शन पर छलका Nakul Dhull का दर्द, गुल्लू संग खत्म की पुरानी दुश्मनी

Bigg Boss 20 News: बीते हफ्ते गुल्लू पर हाथ उठाने के चलते नकुल धुल को बिग बॉस 20 से बाहर कर दिया। वहीं अब इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर नकुल धुल ने अपने एविक्शन पर रिएक्शन दिया है।

Image

बिग बॉस 20 से एविक्शन पर बोले नकुल धुल/फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 20 News: टीवी दुनिया का जाना-माना रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। आए दिन शो में नए रिश्ते, गेम और दुश्मन देखने को मिल रहे हैं। जैसा की सभी को मालूम है बीते हफ्ते रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नकुल धुल (Nakul Dhull) ने वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी। लेकिन सिर्फ 2 दिन बार उन्हे शो से बाहर कर दिया गया क्योंकि कंटेस्टेंट ने गुल्लू पर हाथ उठाया था। खबर थी की नकुल धुल को वापिस शो में लाया जा रहा है लेकिन इन सब सभी रुमर्स पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने पूर्णविराम लगा दिया। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बदला लेने पर आईं Arishfa Khan, लाइफलाइफ जाते ही कनिका-माही और गुल्लू का जीना किया दुश्वार)

नकुल धुल ने क्या कहा?

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' से बाहर आकार नकुल धुल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। नकुल ने लिखा, 'मुझे यह मौका देने के लिए बिग बॉस 20 टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने मेरे साथ बहुत मेहनत की। काश मैं और योगदान दे पाता और उनके लिए ज़्यादा काम आ पाता। मेरा मानना है कि मुझे इसलिए निकाला गया क्योंकि घर में सभी ने इसकी रिक्वेस्ट की थी, इसलिए नहीं कि सिचुएशन इतनी "खराब" थी। अब खत्म करो इस मुद्दे को, आगे बढ़ो।' नकुल के इस स्टेटमेंट से साफ हो गया है कि नकुल भी अब गुल्लू संग अपनी कंट्रोवर्सी को विराम देना चाहते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: 'मैं तो सिर्फ होस्ट थी'- गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद Rakhi Sawant ने दिया पहला रिएक्शन, देखें वीडियो)

Nakul Dhull Bigg Boss 20

बिग बॉस 20 से एविक्शन पर बोले नकुल धुल/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

बिग बॉस 20 के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मैरी कॉम, उदिति सिंह, आम्रपाली दुबे, आरिशफा खान, गुल्लू, मनीष गोयल और लव गिल नॉमिनेटेड हैं। वहीं बीते दिन शो से अमन गांधी एविक्ट हुए, जिससे फैंस शॉक में है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article