एजुकेशन

Guru Nanak Jayanti School Closed: क्या बंद रहेंगे गुरु नानक जयंती पर स्कूल, यहां से करें चेक

Guru Nanak Jayanti School Closed in Hindi: नवंबर माह के ज्यादातर त्योहार जैसे दीवाली, भाई दूज और छठ पूजा खत्म हो चुके हैं, लेकिन गुरु नानक जयंती आने वाली है। आइये जानें गुरु नानक जयंती कब है? क्या इस दिन स्कूल बंद रहेंगे?

Image

गुरु नानक जयंती 2023 पर स्कूल बंद

Guru Nanak Jayanti School Closed in Hindi: गुरु नानक जयंती सिख समुदाय के लिए सबसे बड़ा पर्व जैसा है, गुरु नानक जयंती कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इधर नवंबर माह के ज्यादातर त्योहार जैसे दीवाली, भाई दूज और छठ पूजा खत्म हो चुके हैं, लेकिन गुरु नानक जयंती आने वाली है। आइये जानें गुरु नानक जयंती कब है? क्या इस दिन स्कूल बंद रहेंगे?और लंगर खिलाया जाता है।

गुरु नानक जयंती कब है? - Guru Nanak Jayanti Kab Hai

गुरु नानक जयंती 2023 इस बार 27 नवंबर को पड़ेगी, इस दिन गुरु नानक देव जी का जन्म मनाया जाता है। इनका जन्म कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होता है, इसे प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह इतना बड़ा पर्व है कि इसे एक नहीं बल्कि तीन दिनों तक मनाया जाता है, इस दिन गुरुद्वारों में अखंड पाठ, भजन कीर्तन और लंगर खिलाया जाता है।

गुरु नानक जयंती पर क्या होता है? - Guru Nanak Jayanti kya hota hai

गुरु नानक जयंती 2023 के दिन गुरुद्वारों को खूब सजाया जाएगा। चूंकि इसे प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं, इसलिए इस दिन रोशनी करके प्रकाशोत्‍सव मनाया जाता है। गुरु नानक सिख धर्म के पहले गुरु थे। इसलिए यह दिन सिख समुदाय के लिए बेहद खास है। ऐसे में स्कूली छात्रों के साथ साथ उनके माता पिता भी स्कूल बंद से जुड़ी खबरों के बारे में जानना चाहेंगे।

गुरु नानक जयंती पर स्कूल बंद हैं या नहीं - Guru Nanak Jayanti School Closed

इस साल 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी, बता दें, इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, इस मौके पर स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि यह छुट्टियां क्षेत्र के अनुसार हो सकती है, सभी राज्यों में इस दिन स्कूल बंद रहेंगे या नहीं, ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन इस विशेष पर्व के अवसर पर आपको एक बार अपने स्कूल से जरूर कॉन्टेक्ट करना चाहिए।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article