एजुकेशन

GUJCET 2024: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आज से करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

GSEB GUJCET 2024, Gujarat CET 2024: गुजरात बोर्ड ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन मांगे हैं। स्टूडेंट्स GUJCET 2024 के लिए आवेदन करने से पहले यहां सारी डीटेल्स जरूर चेक कर लें।

Image

GSEB GUJCET 2024

GSEB GUJCET 2024, Gujarat Common Entrance Test 2024: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर आज यानी 2 जनवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 16 जनवरी निर्धारित की गई है।

GSEB GUJCET 2024: राज्य स्तरीय परीक्षा

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। यह परीक्षा राज्य में इंजीनियरिंग और फार्मेसी में डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। बोर्ड द्वारा इस साल यह परीक्षा 31 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड मार्च के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।

Gujarat CET 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स का मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित विषय से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। योग्य स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 300 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

How to apply for Gujarat CET 2024

  • गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाएं।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर GUJCET 2024 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

Gujarat Board Exam 2024: कब होगी गुजरात बोर्ड परीक्षा

गुजरात बोर्ड एग्जाम का आयोजन 11 मार्च से 26 मार्च तक किया जाएगा। कक्षा 10वीं व 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च तक होगी। जबकि, 12वीं जनरल साइंस स्ट्रीम की परीक्षा 11 मार्च से शुरू होगी और 26 मार्च तक चलेगी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article