एजुकेशन

GSEB 10th Result 2026: जारी हुआ गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानें SMS और Whatsapp से चेक करने का तरीका

Gujarat board class 10th result: आज सुबह 8 बजे गुजरात बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है। कई बार रिजल्ट जारी होते समय वेबसाइट क्रैश होने की समस्या आती है। ऐसे में छात्रों को यहां एसएमएस या फिर Whatsapp के जरिये रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स बताए गए हैं।

Image

GSEB SSC result 2026

GSEB HSC Result 2026 : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) SSC कक्षा 10 परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो चुका है। एसएससी यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 6 मई सुबह 8 बजे जारी हो चुके हैं। रिजल्ट के जारी होने के बाद छात्र अपने परिणाम गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org और gsebeservice.com से चेक कर पाएंगे। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना सीट नंबर दर्ज करना होगा। अकसर रिजल्ट आते समय साइट डाउन या फिर क्रैश होने की समस्या आती है। ऐसे में इस लेख में बिना इंटरनेट के रिजल्ट SMS या फिर Whtsapp के जरिये चेक करने के स्टेप्स बताए गए हैं।

कब हुई थी Gujarat Board SSC Result 2026?

गुजरात बोर्ड द्वारा एसएससी यानी 10वीं की परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से 18 मार्च तक किया गया था। जीएसईबी एसएससी परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र बेसब्री से अपन परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। बीते सालों में रिजल्ट की बात करें तो साल 2025 में 8 मई, 2024 में 11 मई, 2023 में 25 मई, 2022 में 6 जून और 2021 में 9 जून को परीक्षा हुई थी।

कैसे करें गुजरात एसएससी रिजल्ट 2026 डाउनलोड

एसएससी रिजल्ट 2026 करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'GSEB SSC Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब सीट नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अब दिए गए Go के बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • छात्र इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

वेबसाइट धीमी होने पर क्या करें छात्र ? How to check GSEB 10th Result Through SMS

लाखों छात्रों के एक ही समय पर लॉग इन करने के कारण, ऑफिशियल वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है और उसे लोड होने में देरी हो सकती है। लोडिंग स्क्रीन पर अपना समय बर्बाद न करें। अपना SSC रिजल्ट तुरंत पाने के लिए, वेबसाइट को छोड़ दें और बोर्ड के ऑफिशियल WhatsApp बॉट या SMS सर्विस का इस्तेमाल करें।

एसएमएस से कैसे देखें गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ?

SMS के जरिए GSEB 10वीं (SSC) का 2026 का रिज़ल्ट देखने के लिए, अपना सीट नंबर ऑफिशियल WhatsApp/SMS नंबर 6357300971 पर भेजें। इसके अलावा, SSC Seat Number टाइप करके 56263 पर भेजें। 2026 के रिजल्ट 6 मई को घोषित किए गए हैं, और ये तरीके gseb.org पर ज्यादा ट्रैफिक होने पर भी रिजल्ट देखने में मदद करते हैं।

व्हाट्सएप से कैसे करें चेक करे गुजराज बोर्ड रिजल्ट

व्हाट्सएप से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र ऐप खोले और 6357300971 की नई चैट पर जाएं। यहां अपना सीट नंबर टाइप करें और Send कर दें। कुछ ही मिनट में आपके पास आपके नतीजे आ जाएंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने होगा।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article