GSEB HSC Result 2026 Date: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) HSC 2026 का रिजल्ट 4 मई, 2026 को सुबह 10 बजे जारी करेगा। यह रिजल्ट साइंस, जनरल, वोकेशनल और संस्कृत स्ट्रीम के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। जब रिजल्ट जारी हो जाएगा, तो बोर्ड की वेबसाइट gseb.org पर रिजल्ट का लिंक ऑनलाइन एक्टिवेट कर दिया जाएगा। GSEB की परीक्षा 26 फरवरी से 16 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी, और इस परीक्षा में 15.2 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।
पिछले साल के ट्रेंड के अनुसार, 2025 में GSEB कक्षा 12 के रिजल्ट में जनरल स्ट्रीम में पास प्रतिशत 93.07% और साइंस स्ट्रीम में 83.51% दर्ज किया गया था।
जो मार्कशीट ऑनलाइन जारी की जाएगी, वह एक प्रोविजनल मार्कशीट होगी। छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट लेने के लिए अपने स्कूल के अधिकारियों से संपर्क करना होगा। GSEB 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है।
GSEB HSC Result 2026 Websites
GSEB 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए वेबसाइट्स
- gseb.org
- gsebeservice.com
- results.digilocker.gov.in

GSEB HSC 2026
GSEB HSC Result 2026 via SMS
- SMS सुविधा (58888111 पर SMS करें)
- WhatsApp (6357300971)
GSEB HSC Result 2026 How to Check
GSEB HSC Result 2026 Kaise Dekhe: गुजरात बोर्ड HSC परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Gujarat Board Result - HSC Examination 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- छह अंकों का सीट नंबर डालें, और फिर “View Result” विकल्प पर क्लिक करें।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सभी संबंधित जानकारियों को ध्यान से देखें और किसी भी गलती के मामले में, जल्द से जल्द अधिकारियों को सूचित करें।
आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
