एजुकेशन

GSEB 10th Result 2026 OUT: जारी हुआ गुजरात बोर्ड 10वीं (SSC) परीक्षा का परिणाम, यहां से देखें स्कोरकार्ड

GSEB 10th Result 2026 Released: गुजरात बोर्ड 10वीं (SSC) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। छात्र अपना स्कोरकार्ड gseb.org या result.gseb.org से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

GSEB 10th Result 2026

GSEB 10th Result 2026 Declared: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज 6 मई को सुबह कक्षा 10 (SSC) के नतीजे घोषित कर दिए। GSEB के छात्र अपना छह अंकों का सीट नंबर इस्तेमाल करके नतीजे देख सकते हैं। गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org है, जबकि नतीजे देखने के लिए आपको result.gseb.org पर जाना होगा।

गुजरात बोर्ड ने GSEB 10th Result 2026 Date and Time की घोषणा पहले ही कर दी थी, ऐसे में छात्रों ने रिजल्ट देखने के लिए क्रेडिंशियल पहले ही तैयार कर लिया होगा, जानें GSEB 10th Result 2026 kaise dekhe

Gujarat Board 10th Result 2026 Kaise Dekhen

GSEB 10th Result 2026 Gujarat Board देखने का स्टेप बाय स्टेप तरीका:

चरण 1: GSEB के आधिकारिक परिणाम पोर्टल gseb.org पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा है: “SSC Result 2026” या “Class 10 Result 2026”

चरण 3: अपनी आवश्यक जानकारी (क्रेडेंशियल्स) दर्ज करें, जैसे: सीट नंबर (जैसा कि एडमिट कार्ड पर लिखा है)

चरण 4: जानकारी सही ढंग से दर्ज करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।

चरण 5: आपका GSEB SSC 2026 का परिणाम विषय-वार अंकों के साथ स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 6: मार्कशीट की PDF डाउनलोड करें।

gseb 10th result

GSEB 10th Result 2026 (image - chatgpt)

ऑनलाइन इन रिजल्ट को देखने में दिक्कत आ रही है, तो आप WhatsApp से देखें अपना परिणाम

WhatsApp पर अपना SSC Result पाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • GSEB का ऑफिशियल WhatsApp नंबर 6357300971 अपने फोन में सेव करें।
  • WhatsApp खोलें और कल सुबह 8 बजे इस नंबर पर अपना सीट नंबर (जैसे, B123456) भेजें।
  • चैट में तुरंत अपने सब्जेक्ट-वाइज डिटेल्ड मार्क्स पाएं!

SSC की परीक्षाएं 26 फरवरी से 18 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने 4 मई को कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए थे, जिसके बाद से 10वीं के छात्र Gujarat Board 10th Result 2026 Link का इंतजार कर रहे थे।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article