एजुकेशन

Goa HSSC Result 2026: जारी हो गया गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, SMS से करें चेक

Goa HSSC Result 2026 OUT: गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इन रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट - gbshse.in पर की है, आप इन रिजल्ट को SMS के जरिये भी चेक कर सकते हैं, जानें क्या है तरीका

Image

गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, SMS से करें चेक

Goa HSSC Result 2026 Declared: बड़ी खबर! इस बार बिहार बोर्ड का रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि हर साल सबसे पहले बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाता है। लेकिन इस बार गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले जारी किया गया। गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इन रिजल्ट की घोषणा आज 5 बजे जारी किया। (Goa HSSC Result 2026 Official Website) इन रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट - gbshse.in पर की है, आप इन रिजल्ट को SMS के जरिये भी चेक कर सकते हैं, जानें क्या है तरीका

सभी स्ट्रीम - विज्ञान, कला, वाणिज्य और व्यावसायिक - के छात्र अपनी सीट संख्या, स्कूल इंडेक्स और पंजीकरण इंडेक्स का उपयोग करके Goa HSSC Result 2026 check कर सकते हैं।

Goa HSSC Result 2026 how to check via SMS

इंटरनेट नहीं होने की स्थिति में आप SMS के जरिये अपने रिजल्ट का पता कर सकते हैं। इसके लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को पूरा करें।

  • सबसे पहले आप SMS एप्लीकेशन में जाएं।
  • अब टाइप करें: GOA12 SEAT NUMBER और इसे 56263 / 58888 / 5676750 / 54242 पर भेजें।
  • या टाइप करें: GB12 SEAT NUMBER और इसे 54242 पर भेजें।
  • इसके बाद एक रिप्लाई आएगा, जिसके आपका सटीक रिजल्ट बता दिया जाएगा।

Goa HSSC Exam 2026

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, गोवा बोर्ड ने 10 फरवरी से 27 फरवरी, 2026 तक उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (HSSC) या कक्षा 12 की परीक्षाओं का आयोजन किया था। ये परीक्षाएं पूरे राज्य में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गईं थीं। इस वर्ष गोवा कक्षा 12 की परीक्षाओं में कुल 17,283 छात्र शामिल हुए। थे, जिनमें से 8,203 लड़के और 9,080 लड़कियां थीं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article