DUSU, Delhi University Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में छात्र राजनीति का सबसे बड़ा चुनाव यानी दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) Election 2026 की तारीख तय हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार इस बार DUSU चुनाव के लिए 18 सितंबर 2026 को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 19 सितंबर को की जाएगी। चुनाव में हिस्सा लेने वाले छात्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी तय कर दी गई है। उम्मीदवार 10 सितंबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। DUSU Elections के लिए नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों को उस दिन दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र के साथ 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट और जरूरी शपथपत्र जमा करना होगा।
नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन दोपहर 3:15 बजे से शुरू होगी। जांच पूरी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
12 सितंबर तक नाम वापस लेने का मौका
- अगर कोई उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने के बाद चुनाव से हटना चाहता है, तो उसके पास नाम वापस लेने का मौका भी रहेगा। उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
- इसके बाद उसी दिन शाम 5 बजे अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। यानी इसके बाद यह साफ हो जाएगा कि DUSU चुनाव में कौन-कौन से उम्मीदवार मैदान में हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जापान का एजुकेशन सिस्टम भारत की शिक्षा व्यवस्था से कितना है अलग? खासियत जान हैरान हो जाएंगे
कब होगी वोटिंग, DUSU Election 2026 Voting Date
DUSU Election 2026 के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा। दिन की कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए वोटिंग का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखा गया है। वहीं, शाम की कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक अपने वोट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
कब आएगा रिजल्ट, DUSU Election 2026 Result Date
मतदान के अगले दिन यानी 19 सितंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। इसी के साथ DUSU के नए पदाधिकारियों को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। DUSU के केंद्रीय पदों के लिए नामांकन पत्र दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस स्थित Conference Centre में जमा किए जाएंगे। यह स्थान Botany Department के सामने है और यहां Chief Election Officer का कार्यालय बनाया गया है। वहीं DUSU Central Council के सदस्यों के लिए नामांकन पत्र संबंधित कॉलेज, विभाग या संस्थान से प्राप्त किए जा सकेंगे। उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से नामांकन पत्र डाउनलोड भी कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: GK Trending Quiz: दुनिया की एकमात्र जगह, जो देश भी है और महाद्वीप भी
