DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट एडमिशन 2026 के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के तहत फेज 2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। CUET UG 2026 देने वाले छात्र अब DU के 73 यूजी कोर्स और 150 BA प्रोग्राम कॉम्बिनेशन में दाखिले के लिए फेज 2 में आवेदन कर सकेंगे। CSAS UG फेज 2 रजिस्ट्रेशन 3 जुलाई 2026 से शुरू होगा और 11 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगा। इस दौरान उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरना होगा और फीस जमा करनी होगी।
फेज 2 में आवेदन के लिए जरूरी स्टेप्स
फेज 2 में शामिल होने से पहले उम्मीदवार का फेज 1 पूरा होना जरूरी है। इसके बाद ये काम करने होंगे:
- सब्जेक्ट मैपिंग करेंछात्रों को 12वीं में पढ़े गए विषयों को CUET UG 2026 में दिए गए विषयों से मैच करना होगा। DU के अनुसार जिस विषय में 12वीं पास की है, उसी विषय में CUET देना जरूरी है। तभी उस कोर्स के लिए पात्र माने जाएंगे।
- कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता भरेंफेज 2 में छात्र अपनी योग्यता के हिसाब से जितने चाहें उतने प्रोग्राम + कॉलेज कॉम्बिनेशन चुन सकते हैं। इसके लिए कोर्स की पात्रता शर्तें पूरी करना जरूरी है।
- Upgrade या Freeze का विकल्पसीट मिलने के बाद तय समय में फीस जमा करने पर Freeze या Upgrade चुन सकते हैं।
Upgrade: अगले राउंड में ऊपर की प्राथमिकता वाली सीट के लिए मौका मिलेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET का पूरा सिस्टम बदलेगा?, एक दिन नहीं, कई चरणों में हो सकती है परीक्षा!
DU UG CSAS Phase 2 Schedule 2026
रजिस्ट्रेशन और प्रेफरेंस की तारीखें
- CSAS रजिस्ट्रेशन फेज 1: 26 जून से 11 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक
- CSAS रजिस्ट्रेशन फेज 2: 3 जुलाई से 11 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक
- करेक्शन विंडो: 10 जुलाई सुबह 10 बजे से 11 जुलाई रात 11:59 बजे तक
- Simulated Rank की घोषणा: 12 जुलाई 2026 शाम 5 बजे
- प्रेफरेंस बदलने का मौका: 12 जुलाई शाम 5 बजे से 13 जुलाई शाम 4:59 बजे तक
पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट
- पहली CSAS लिस्ट: 16 जुलाई 2026 शाम 5 बजे
- सीट एक्सेप्ट करना: 16 जुलाई से 18 जुलाई रात 11:59 बजे तक
- कॉलेज वेरिफिकेशन और अप्रूवल: 16 जुलाई से 20 जुलाई शाम 4:59 बजे तक
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 21 जुलाई रात 11:59 बजे तक
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: बड़े सपनों को मिलेगी उड़ान, उच्च शिक्षा का सपना होगा आसान, जानें क्या है PM विद्यालक्ष्मी योजना
दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट
- दूसरी CSAS लिस्ट: 25 जुलाई 2026 दोपहर 12 बजे
- सीट एक्सेप्ट करना: 25 जुलाई से 26 जुलाई रात 11:59 बजे तक
- कॉलेज वेरिफिकेशन और अप्रूवल: 25 जुलाई से 27 जुलाई रात 11:59 बजे तक
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 28 जुलाई रात 11:59 बजे तक
छात्रों के लिए जरूरी टिप्स
DU ने छात्रों को सलाह दी है कि फेज 2 में सब्जेक्ट मैपिंग, कॉलेज-कोर्स प्रेफरेंस और पर्सनल डिटेल बहुत ध्यान से भरें। Simulated Rank आने के बाद प्रेफरेंस बदलने का मौका मिलेगा। इसलिए फाइनल सबमिट करने से पहले सभी विकल्प अच्छे से चेक कर लें। एडमिशन चाहने वाले छात्र CSAS पोर्टल और DU की आधिकारिक वेबसाइट नियमित देखते रहें, ताकि कोई भी नया अपडेट मिस न हो।
