एजुकेशन

DU के 9 और कॉलेज में बिना CUET स्कोर के दाखिला, 12वीं के मार्क्स के आधार पर एडमिशन का मौका

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में अंडरग्रेजुएट दाखिले का एक नया विकल्प सामने आया है। CUET के जरिए दाखिले की प्रक्रिया के बाद भी कई कॉलेजों में सीटें खाली रह गई हैं। इन्हें भरने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने अब 9 और कॉलेजों को 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट से दाखिला देने की अनुमति दी है।

Image

Delhi University UG Admission

DU Admission without CUET Score: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में अंडरग्रेजुएट दाखिले का एक नया विकल्प सामने आया है। CUET के जरिए दाखिले की प्रक्रिया के बाद भी कई कॉलेजों में सीटें खाली रह गई हैं। इन्हें भरने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने अब 9 और कॉलेजों को 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट से दाखिला देने की अनुमति दी है। ऐसे में जिन छात्रों के सीयूईटी में अच्छे स्कोर नहीं हैं लेकिन 12वीं में उनके नंबर अच्छे हैं, वे एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

किन कॉलेजों में मिल रहा मौका

कालिंदी कॉलेज, जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (ईवनिंग), लक्ष्मीबाई कॉलेज, राजधानी कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, पीजीडीएवी (ईवनिंग), श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ऑफ कॉमर्स, विवेकानंद कॉलेज और श्यामलाल कॉलेज को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इससे पहले केवल अदिति महाविद्यालय और भगिनी निवेदिता कॉलेज को खाली सीटों पर 12वीं के अंकों के आधार पर दाखिला देने की अनुमति मिली थी। छात्रों संबंधित कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता, उपलब्ध सीटें, जरूरी दस्तावेज और अंतिम तिथि जरूर जांच लें।

राजधानी कॉलेज में बीए ऑनर्स संस्कृत, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स और कुछ अन्य पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त है और मेरिट लिस्ट 25 अगस्त को जारी की जाएगी। जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (ईवनिंग) में फारसी, संस्कृत, उर्दू समेत कई पाठ्यक्रमों में दाखिले का मौका दिया गया है। यहां आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू होकर 23 अगस्त तक चलेगी। वहीं श्यामलाल कॉलेज में कुछ पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अगस्त तक किए जा सकते हैं और मेरिट लिस्ट 23 अगस्त को जारी होगी।

किन कोर्सेज में मिलेगा मौका

विश्वविद्यालय की ओर से उन चुनिंदा कोर्सों में मेरिट आधारित प्रवेश की अनुमति दी गई है, जहां सीटें काफी संख्या में खाली हैं। इनमें बीए ऑनर्स हिंदी, बीए ऑनर्स संस्कृत, बीएससी फिजिकल साइंस, बीएससी फिजिकल साइंस विद इलेक्ट्रॉनिक्स, फिजिक्स ऑनर्स और कुछ बीए-बीएससी प्रोग्राम शामिल हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article