एजुकेशन

DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए जल्द खुलेगा CSAS पोर्टल, जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और फीस

DU Admission 2026 Admission Date: सीयूईटी यूजी के रिजल्ट के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगर आप यहां एडमिशन लेना चाहते हैं को पहले ही जान लीजिए कब से एडमिशन शुरू होने की संभावना है।

Image

DU Admission 2026 (Photo - AI)

DU Admission 2026 Admission Date: यदि आपने इस साल 12वीं की परीक्षा पास की है और देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में आगे की पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। दिल्ली विश्वविद्यालय जल्द ही रेगुलर अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की करने वाला है। एडमिशन के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल खोलने की तैयारी की जा रही है। यह पूरी प्रक्रिया एनटीए (NTA) द्वारा सीयूईटी यूजी 2026 (CUET UG) के नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद शुरू कर दी जाएगी। इसलिए छात्रों को इसके बारे में पहले से जानना जरूरी है।

बिना सीयूईटी स्कोर के मिलेगा दाखिला?

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 91 कॉलेजों है, जिसकी करीब 70 हजार सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने साफ कर दिया है कि रेगुलर कोर्सेज में एडमिशन पाने के लिए CUET UG 2026 का स्कोर होना अनिवार्य है। बिना सीयूईटी यूजी परीक्षा के स्कोर के कोई भी छात्र एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकता है। यानी जिस प्रकार पहले 12वीं के अंकों (कट-ऑफ) के आधार पर सीधे एडमिशन होता था, अब वैसी व्यवस्था नहीं है। किसी भी कॉलेज में प्रवेश केवल सीयूईटी यूजी के अंकों के आधार पर पूरा किया जाएगा।

कब हुई थी सीयूईटी यूजी परीक्षा?

बता दें कि इस साल सीयूईटी परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच देश के 306 शहरों में किया गया था, जिसमें लगभग 15.6 लाख छात्रों ने भाग लिया था। हाल ही में, 22 जून को परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी की जा चुकी है, जिससे साफ है कि नतीजे बेहद जल्द घोषित होने वाले हैं। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत होगी और डीयू में एडमिशन शुरू हो जाएंगे।

30 जून तक आवेदन का मौका

छात्रों को बता दें कि डीयू में यूजी एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि फिलहाल 30 जून 2026 तय की गई है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए समय रहते अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर लें। ताकि एडमिशन के दौरान छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सीएसएएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और सीट आवंटन?

  • रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले छात्रों को डीयू के आधिकारिक CSAS पोर्टल पर जाकर अपना नया रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • चॉइस फिलिंग: इसके बाद छात्रों को अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेजों का चयन करके एक प्राथमिकता सूची (Preference List) भरनी होगी। सीट अलॉटमेंट इसी सूची के आधार पर किया जाता है।
  • सीट आवंटन: यूनिवर्सिटी अलग-अलग चरणों में काउंसलिंग की सीट आवंटन लिस्ट जारी करेगी। छात्र को जो भी सीट मिलेगी, उसे स्वीकार करना होगा।
  • दस्तावेज सत्यापन: सीट कन्फर्म होने के बाद संबंधित कॉलेज में जाकर मूल दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा।

CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आवेदन शुल्क?

  • ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी आवेदन शुल्क 250 रुपये
  • एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के आवेदकों को केवल 100 रुपये का शुल्क देना होगा।
Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article