इस कोर्स की फीस आदि के बारे में जानने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि एग्जीक्यूटिव एमबीए (Executive MBA) होता क्या है और यह क्यों आज अधिकांश लोगों की पसंद बनता जा रहा है?
एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया एक विशेष पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम है, जो पहले से ही किसी न किसी क्षेत्र में काम कर रहे हैं और जिनके पास अच्छा-खासा कार्य अनुभव है। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य पेशेवरों को बिना उनकी मौजूदा नौकरी छुड़वाए, बिजनेस मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट नेतृत्व की बारीकियां सिखाना है। यह कोर्स करियर में तेजी से प्रमोशन पाने और मैनेजरियल पदों पर पहुंचने में बेहद मददगार साबित होता है। इसके साथ ही कई ऐसे लोग हैं, जो एक समय पर मैनेजमेंट कोर्स करना चाहते थे, लेकिन किसी कारण वर्ष नहीं कर पाए थे। अब उन्हें अपनी वर्तमान नौकरी में इसकी आवश्यकता महसूस होती है। तो यह उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है अपने सपने को साकार करने का और साथ ही अपने करियर को एक नई दिशा देना का।
कोर्स की एलिजिबिलिटी: इस प्रोग्राम में प्रवेश पाने के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता ही काफी नहीं है। उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 2 से 5 वर्ष का कार्य अनुभव (Work Experience) होना अनिवार्य है। कुछ शीर्ष आईआईएम और अन्य संस्थानों द्वारा कार्य अनुभव की मांग की जाती है।समय की फ्लेक्सिबिलिटी: कामकाजी लोगों की बिजी डे को देखते हुए इस कोर्स के फॉर्मेट को काफी लचीला यानी फ्लेक्सिबल रखा गया है। बता दें कि इस कोर्स की क्लासेस अक्सर वीकेंड्स (शनिवार और रविवार), शाम के समय या ऑनलाइन-ब्लेंडेड माध्यम से आयोजित की जाती हैं, ताकि आपकी वर्तमान नौकरी पर कोई असर न पड़े और काम के साथ पढ़ाई को अच्छे से मैनेज कर सकें।
कम अवधि: जहां रेगुलर एमबीए पूरे 2 साल का होता है, वहीं एग्जीक्यूटिव एमबीए की अवधि संस्थान के अनुसार, 1 से 2 वर्ष के बीच होती है। इससे प्रोफेशनल्स का समय बचता है और वे जल्दी इस नई स्किल्स को अपने काम में लागू कर पाते हैं।शानदार नेटवर्किंग का मौका: इस प्रोग्राम का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपके साथ पढ़ने वाले सहपाठी भी विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों और उद्योगों के अनुभवी पेशेवर होते हैं। उनके साथ रहकर न केवल आपकी प्रैक्टिकल नॉलेज बढ़ती है, बल्कि एक मजबूत और लाइफ-लॉन्ग प्रोफेशनल नेटवर्क भी तैयार होता है, जो फ्यूचर के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
देश के शीर्ष आईआईएम संस्थानों से एग्जीक्यूटिव एमबीए करने की फीस सामान्य कोर्सेज की तुलना में थोड़ी अधिक होती है, क्योंकि यह सीधे तौर पर आपके करियर की वैल्यू को बढ़ाता है।
IIM अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, इंदौर या अन्य नए आईआईएम में एग्जीक्यूटिव एमबीए (जिसे PGPX या EPGP भी कहा जाता है) की कुल फीस संस्थान की रैंकिंग और श्रेणी के आधार पर तय होती है। आमतौर पर इसकी कुल फीस 10 लाख रुपये से लेकर 32 लाख रुपये के बीच होती है। इस फीस स्ट्रक्चर में मुख्य रूप से ट्यूशन फीस, डिजिटल और फिजिकल स्टडी मटेरियल, और कैंपस विजिट के दौरान मिलने वाली सुविधाएं शामिल होती हैं।