उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मां का निधन हो गया है। सीएम की मां सावित्री देवी 91 वर्ष की थी। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस बीच कंगना रनौत और रवि किशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को श्रद्धांजलि दी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'दाऊद से मिलने के लिए मैं अपना हाथ देने को तैयार...' ये क्या बोल गए Ram Gopal Varma?)

कंगना रनौत ने दी श्रद्धांजलि
कंगना रनौत ने दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि दी है। कंगना ने लिखा, 'सबसे ज्यादा दुखद खबर मेरे भाई योगी जी की माता का 91 साल की उम्र में निधन हो गया ओम शांति।' वहीं रवि किशन ने एक्स पर लिखा, ' उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माता सावित्री देवी जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। इस मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। मैं भगवान श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री जी सहित परिवार के सभी सदस्यों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें ओम शांति।'
अरुण गोविल ने जताया दुख
एक्टर अरुण गोविल ने भी सीएम योगी की मां के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माता सावित्री देवी जी के निधन की खबर बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली है। इस मुश्किल समय में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। पूज्य माता जी को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। मां का प्यार और उनका आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है। उनका जाना परिवार के लिए ऐसी कमी है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। इस दुख को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैं भगवान श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार के सभी सदस्यों को इस दुख को सहने की शक्ति दें ओम शांति।'
