एजुकेशन

DSSSB PRT Result 2022: प्राइमरी टीचर एग्जाम का रिजल्ट dsssb.delhi.gov.in पर घोषित, जानें आगे की प्रक्रिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 12:02 PM IST

DSSSB PRT Result 2022, DSSSB Assistant Teacher Result 2022: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर‌ जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा यह परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। असिस्टेंट टीचर परीक्षा में केवल 1817 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

Image

दिल्ली असिस्टेंट टीचर प्राइमरी का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

Photo : iStock

DSSSB PRT Result 2022, DSSSB Assistant Teacher Primary Result 2022 Out: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन‌ अभ्यर्थियों ने दिल्ली असिस्टेंट टीचर एग्जाम 2022 में भाग लिया था, वह‌ अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दी गई लिंक से भी नतीजे देख सकते हैं।

DSSSB PRT Exam 2022: मार्च में हुई थी परीक्षा

प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 7 मार्च, 16 मार्च, 20 मार्च, 27 मार्च, 29 मार्च और 30 मार्च 2022 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 60,489 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिसमें से केवल 1817 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों को अब ओएआरएस मॉड्यूल के माध्यम से 15 अक्टूबर तक आवश्यक दस्तावेज ई-डोजियर में अपलोड करना होगा। इसके लिए लिंक आज यानी 1 अक्टूबर को एक्टिव कर दिया गया है।

DSSSB PRT Result 2022: यहां देखे नतीजे

आधिकारिक सूचना के अनुसार, असिस्टेंट टीचर परीक्षा में सफल होने के लिए सभी कैटेगरी के लिए अलग-अलग कटऑफ अंक निर्धारित किया गया है। इससे कम अंक प्राप्त करने वालों को असफल घोषित कर दिया गया है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट इन‌ स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download DSSSB Assistant Teacher (Primary) Result 2022

  • अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर‌ जाएं।
  • फिर होम पेज पर 'Click here to Sign in' पर जाएं।
  • इसके बाद जन्म तिथि, रोल नंबर और पासवर्ड सहित अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें और साइन इन पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी दिल्ली असिस्टेंट टीचर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

DSSSB Assistant Teacher Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्राइमरी टीचर के 434 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 38 पद, सामान्य वर्ग के लिए 313 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 44 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 33 पद शामिल हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article