टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:DRDO Scientist Recruitment 2026: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में साइंटिस्ट बनने और देश की सेवा करने का सपना देख रहे एक्सपीरियंस प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है। डीआरडीओ ने हाल ही में 'साइंटिस्ट सी, डी और ई' (DRDO Scientist C, D, & E) के पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत कुल 33 रिक्तियों को भरा जाना है।
यह भर्ती मुख्य रूप से अनुभवी उम्मीदवारों के लिए है, जिसमें पदों के अनुसार 3 साल से लेकर 11 साल या उससे अधिक वर्क एक्सपीरियंस मांगा गया है। योग्यता और अनुभव के आधार पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को इस सरकारी नौकरी में शानदार सैलरी पैकेज मिलेगा। अगर आप भी इन पदों के लिए आवश्यक योग्यताएं पूरी करते हैं, तो डीआरडीओ की रिक्रूटमेंट असेसमेंट सेंटर (RAC) की आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता और सैलरी से संबंधित अधिक जानकारी विस्तार में दी गई है।
DRDO Scientist Recruitment 2026: कितने पदों के लिए है भर्ती
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा 33 साइंटिस्ट पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, साइंटिस्ट सी के 20 रिक्तियों, साइंटिस्ट डी के 11 रिक्तियों, और साइंटिस्ट ई के 2 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिसके लिए आयु सीमा और अनुभव अलग अलग है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: CBSE ROW: खाली मार्कशीट मिलने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा छात्र, आज होगी अहम सुनवाई
DRDO Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
डीआरडीओ में साइंटिस्ट सी, डी और ई पदों की भर्ती अनुभवी पेशेवरों के लिए है। आयु के साथ उम्मीदवार को इस क्षेत्र में कितना अनुभव होना चाहिए उसकी जानकारी नीचे दी गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
DRDO Scientist Recruitment 2026: क्या है आयु सीमा
वैज्ञानिक सी के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, वैज्ञानिक डी और ई के लिए आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। इससे अधिक उम्र वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य नहीं माने जाएंगे।
DRDO Scientist Recruitment 2026: कितना होना चाहिए अनुभव
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बात करें तो वैज्ञानिक सी (20 पदों) के लिए उम्मीदवार को कम से कम इस क्षेत्र में 3 साल का अनुभव होना चाहिए। जबकि वैज्ञानिक डी और ई पदों के लिए क्रमशः 7 से 11 वर्षों का न्यूनतम अनुभव अनिवार्य है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: CBSE Re evaluation: बोर्ड ने बंद की री-इवैल्यूएशन विंडो, फिर भी नहीं सुलझी छात्रों की समस्याएं
DRDO Scientist Recruitment 2026: कितनी मिलेगी सैलरी
डीआरडीओ में साइंटिस्ट के 3 पदों के लिए सैलरी स्ट्रक्चर अलग- अलग है। नीचे टेबल में इसकी पूरी जानकारी दी गई है।
DRDO Scientist Recruitment 2026: क्या है आवेदन प्रक्रिया
स्टेप 1 - साइंटिस्ट सी, डी और ई भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - वेबसाइट पर दिए गए Ongoing Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - यहां आपको एडवर्टाइस्मेंट 157 दिखाई देगा, जिसके नीचे नोटिफिकेशन और Apply Here लिखा नजर आएगा।
स्टेप 4 - उम्मीदवार rac.gov.in पर क्लिक करें और नए खुले पेज पर खुद को रजिस्टर करें।
स्टेप 5 -रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप 6 - आवश्यक सभी दस्तावेजों को एड करें और भरी हुई जानकारी चेक कर आवेदन सबमिट करें।
स्टेप 7 - आवेदन फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
DRDO Scientist Recruitment 2026: क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन करने कि अंतिम तिथि 19 जून 2026 है। एप्लीकेशन फॉर्म शाम 4 बजे तक सबमिट करना अनिवार्य है। उसके बाद रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी, जिसके बाद किसी भी प्रकार से आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
