CBSE Re-Evaluation 2026 : 12वीं क्लास की आंसर शीट के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए एप्लीकेशन विंडो को क्लोज कर दिया है। जो छात्र कक्षा 12वीं परीक्षा की आंसर शीट के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उनके पास बोर्ड के पोस्ट सर्विज सर्विस पोर्टल के जरिये ऐसा करने की डेडलाइन अब खत्म हो चुकी है। हालांकि, पोर्टल बंद होने के बाद भी छात्रों की शिकायतें कम या फिर खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं और वे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिये अपनी बात रख रहे हैं।
परेशान हो रहे छात्र
एक यूजर ने कहा कि डेडलाइन से पहले वेरिफिकेशन/फोटोकॉपी के लिए अप्लाई करने की कोशिश की, लेकिन पोर्टल पर लगातार आ रही टेक्निकल खराबी की वजह से आगे नहीं बढ़ पाया। प्लीज, सर्वर एरर की वजह से मेरे एकेडमिक भविष्य को नुकसान न होने दें। इसके बाद उस यूजर ने सीबीएसई और शिक्षा मंत्रालय को टैग किया।
एक और छात्र ने कहा कि सर/मैम, मुझे 2 से 6 जून के बीच क्लास XII के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर बार-बार लॉग-इन करने में दिक्कतें आईं। आखिरी दिन, सारी जानकारी भरने के बाद, “Save & Preview” करने पर मैं लॉग-आउट हो गया और मेरा डेटा चला गया। मैं इंग्लिश और मार्केटिंग के लिए सबमिट नहीं कर पाया। कृपया मदद करें/विंडो फिर से खोलें।
एक छात्र ने परेशान होते हुए कहा कि री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई किए हुए 5 दिन हो गए हैं, लेकिन मेरे एप्लीकेशन स्टेटस पर कोई जवाब नहीं आया है। मुझे कॉलेज में अपनी वह सीट कैंसिल करनी है जो मैंने अप्रैल में बुक की थी। अब मेरे पास कुछ नहीं बचा है, बस निराशा और आत्महत्या के ख्याल आ रहे हैं। मुझे क्या करना चाहिए ?
CBSE ने 2 जून को उन छात्रों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल खोला, जो अपनी बोर्ड परीक्षा की मार्किंग से खुश नहीं थे। इस पोर्टल के ज़रिए वे अपनी आंसर बुक की स्कैन की गई कॉपी में दिखी कमियों की जांच और उत्तरों के दोबारा मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) के लिए आवेदन कर सकते थे।
बोर्ड ने पहले तय की गई 6 जून की समय-सीमा को बढ़ाकर 7 जून (आधी रात) कर दिया, क्योंकि कई छात्रों ने CBSE के पोस्ट-रिजल्ट सर्विस पोर्टल पर आंसर बुक देखने और वेरिफिकेशन व री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया था।
