एजुकेशन

DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Answer Key 2026: डीआरडीओ ने जारी की सेप्टम-11 टियर-2 परीक्षा की आंसर-की, यहाँ देखें डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Answer Key 2026: डीआरडीओ द्वारा CEPTAM-11 टियर-2 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार drdo.gov.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Answer Key 2026 (Photo - AI)

DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Answer Key 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से CEPTAM-11 टियर-2 परीक्षा की आंसर की आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। परीक्षा में बैठे सभी अभ्यर्थी अब विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे— रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। इसके डाउनलोड करने के आसान स्टेप नीचे दिए गए हैं।

कब आयोजित हुई थी सेप्टम-11 टियर-2 परीक्षा?

डीआरडीओ द्वारा देश भर के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सेप्टम-11 टियर-2 की परीक्षा का आयोजन 15 जून 2026 को किया गया था। परीक्षा के 3 दिन बाद यानी 18 जून को डीआरडीओ द्वारा टियर-2 की आंसर-की जारी कर दी है। इसकी सहायता से अब उम्मीदवार अपने अंकों का एक अनुमानित अंदाजा लगा सकते हैं, जिससे उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया को समझने में मदद मिलेगी।

आंसर-की डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

स्टेप 1- सबसे पहले डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Answer Key' सेक्शन या करियर टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे 'DRDO CEPTAM-11 Tier-II Answer Key 2026' के लिंक का चयन करें।

स्टेप 4 - अब खुले हुए नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें।

स्टेप 5 - लॉगिन होते ही टियर-2 परीक्षा की आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

स्टेप 6 - भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

टियर-1 की परीक्षा कब हुई थी?

डीआरडीओ द्वारा ने टियर-1 की परीक्षा 23 मार्च, 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित कराई थी। इसके बाद, टियर-1 परीक्षा का परिणाम 25 मई, 2026 को घोषित किया गया था, जिसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को ही टियर-2 की मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिला था। इस पूरी भर्ती मुहिम के माध्यम से डीआरडीओ द्वारा कुल 764 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article