DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026 Released: डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026) खबर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सीईपीटीएएम-11 भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (DRDO CEPTAM 11 Admit Card) दिया है। सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (एसटीए-बी) और टेक्नीशियन-ए पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026: कब होगी डीआरडीओ सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट ए और बी की परीक्षा
बता दें डीआरडीओ के सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी और टेक्नीशियन ए के पदों पर भर्ती परीक्षा 23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां एडमिट कार्ड एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के कुछ ही दिनों बाद जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
DRDO Senior Technical Assistant A & B Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले drdo.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिसट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलो पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
DRDO Senior Technical Assistant A Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा का समय
- रिपोर्टिंग टाइम
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
DRDO CEPTAM 11 Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
डीआरडीओ सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट ए और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी के भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
