एजुकेशन

क्यों और कैसे फेमस हुआ झुमरी तलैया, डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने बताया दिलचस्प किस्सा

झुमरी तलैया कहां है क्‍यों प्रसिद्ध है। डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने इससे जुड़ा एक ऐसा दिलचस्प किस्सा बताया है, जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए। झुमरी तलैया झारखंड राज्य के कोडरमा जिले में स्थित एक फेमस शहर है। भारत में ज्यादातर शहर जहां अपनी प्राकृतिक सुंदरता, व्यापार, कनेक्टिविटी या जीआई टैग के लिए जाना जाता है वहीं झुमरी तलैया के ​फेमस होने का एक रोचक कारण है।

Image

झुमरी तलैया कहां है, झुमरी तलैया क्‍यों प्रसिद्ध है

झुमरी तलैया कहां है क्‍यों प्रसिद्ध है। डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने इससे जुड़ा एक ऐसा दिलचस्प किस्सा बताया है, जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए। झुमरी तलैया झारखंड राज्य के कोडरमा जिले में स्थित एक फेमस शहर है। भारत में ज्यादातर शहर जहां अपनी प्राकृतिक सुंदरता, व्यापार, कनेक्टिविटी या जीआई टैग के लिए जाना जाता है वहीं झुमरी तलैया के फेमस होने का एक रोचक कारण है। झुमरी तलैया कोडरमा उपखंड का हिस्सा है। यह अपने समय में अभ्रक खनन का एक प्रमुख केंद्र था। यह सुंदर शहर अपने ताल (झील) और रेडियो पर गानों की फरमाइशों के कारण देश भर में मशहूर हुआ था।

डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने बताया दिलचस्प किस्सा

डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने अपने वीडियो में बताया कि 1965 के आसपास भारत में टेलीविजन अपनी शुरुआती स्टेज पर था। वो एक्सपेरिमेंट का दौर था।

जब टेलीविजन आया तब वो ब्लैक एंड व्हाइट हुआ करता था। उसके लिए छत पर या ऊंचाई पर एंटीना लगाना पड़ता था। एक चुनौती और थी एंटीना अक्सर हिल जाता था तो सिग्नल आने में दिक्कत होती थी, ऐसे में किसी एक को बार बार एंटीना सही करने जाना पड़ता था।

झुमरी तलैया कैसे हुआ फेमस? उस समय टीवी से ज्यादा रेडियो का चलन था, लेकिन रेडियो सबके पास नहीं होता था। रेडियो में विविध भारती सबसे पसंदीदा कार्यक्रम में से एक था, क्योंकि इसमें हिंदी फिल्मी गीत सुने व सुनवाए जाते थे। यानी लोगों की फरमाइशों पर भी गाने बजते थे, और सबसे ज्यादा झुमरी तलैया से लोग गानों की फरमाइश करते थे। जब किसी की फरमाइश पर गाना बजता था, तो उसे आदमी और उसके शहर या गांव का नाम भी लिया जाता था। उस दौर में बहुत से लोग सोचते रह जाते थे कि 'झुमरी तलैया' क्या है। बता दें, 'झुमरी तलैया' कोडरमा जिले के दो गांवों 'झुमरी' और 'तलैया' को मिलाकर बना है।

एक अंदाजे से 10 में से 5 फरमाइशे झुमरी तलैया से आती थी। यही कारण है कि ये नाम 'झुमरी तलैया' देशभर में फेमस होता चला गया। कहते हैं जब तक रंगीन टीवी की शुरुआत नहीं हुई तब तक शायद ही कोई दिन था, जब झुमरी तलैया का नाम रेडियो पर आने वाले कार्यक्रम में नहीं सुनाई देता हो।

(डिस्क्लेमर: यह लेख डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के व्याख्यान और विचारों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें प्रस्तुत विश्लेषण और निष्कर्ष मुख्यतः निजी व्याख्या और दृष्टिकोण को दर्शाते हैं। यह सामग्री केवल शैक्षणिक और सूचना प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है। इसे किसी भी विषय पर आधिकारिक या अंतिम सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article