एजुकेशन

Delhi Metro Recruitment 2025: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जनरल मैनेजर के पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Delhi Metro Recruitment 2025, DMRC GM Recruitment 2025: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती (Delhi Metro Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर अपना आवेदन कर (DMRC GM Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2025 है।

Image

Delhi Metro Recruitment 2025: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जनरल मैनेजर के पदों पर निकाली वैकेंसी

Delhi Metro Recruitment 2025, DMRC GM Recruitment 2025: दिल्ली मेट्रो में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Delhi Metro Recruitment 2025) खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जीएम के कुल 2 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (DMRC GM Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2025 है। यहां आप दिल्ली मेट्रो के जीएम के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

DMRC GM Recruitment 2025: दिल्ली मेट्रो जनरल मैनेजर क्वालिफिकेशन

डीएमआरसी के जनरल मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास रेलवे केंद्र या राज्य सरकार के विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों से संबंधित संस्थानों में कम से कम 18 साल का एग्जीक्यूटिव या गेजेटेड अनुभव होना चाहिए।

DMRC GM Recruitment 2025 Age Limit: दिल्ली मेट्रो जीएम के लिए आयु सीमा

दिल्ली मेट्रो के जनरल मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है। यहां उम्मीदवारों की नियुक्ति डेप्युटेशन के आधार पर की जाएगी।

DMRC GM Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले delhimetrorail.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर
  • REQUIREMENT OF GENERAL MANAGER/ CIVIL, IN DMRC, ON ABSORPTION / DEPUTATION / POST RETIREMENT CONTRACTUAL ENGAGEMENT BASIS लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें।
  • इसके बाद फॉर्म पूरा भर लें और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।

DMRC GM Recruitment 2025: यहां भेजें अपना फॉर्म

यहां जनरल मैनेजर के एप्लीकेशन फॉर्म को प्रोजेक्ट्स गिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिज, लेन, बारहखम्बा रोड, नई दिल्ली पर भेजें। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

DMRC GM Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन

दिल्ली मेट्रो के जनरल मैनेजर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन स्क्रीनिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। यहां अभ्यर्थी की नियुक्ति डेप्युटेशन, पोस्ट रिटायरमेंट कॉन्ट्रेक्चुअल इंगेजमेंट बेसिस के आधार पर किया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article