एजुकेशन

दिल्ली पुलिस में महिलाओं की हाइट कितनी मांगते हैं, जान लें कांस्टेबल और एसआई के लिए जरूरी योग्यता

Delhi Police Mein Ladkiyon Ki Height Kitni Mangte Hain (दिल्ली पुलिस में महिलाओं की हाइट कितनी होनी चाहिए): दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर जाने के लिए महिलाओं की हाइट कितनी होनी चाहिए। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

Image

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के लिए महिलाओं की हाइट कितनी चाहिए

Delhi Police Mein Ladkiyon Ki Height Kitni Mangte Hain (दिल्ली पुलिस में महिलाओं की हाइट कितनी होनी चाहिए): अधिकतर लोगों का सपना दिल्ली पुलिस में जाने का होता है। क्योंकि यह अन्य राज्यों की पुलिस से काफी अलग मानी जाती है, यह सीधे केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के नियंत्रण में कार्य करती है। यदि आप भी दिल्ली पुलिस में जाना चाहती हैं तो एग्जाम पैटर्न के साथ मानकों के बारे में जानना जरूरी है। यहां लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ भर्ती के दौरान निर्धारित हाइट, शारीरिक दक्षता और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना भी अनिवार्य होता है। बिना इसके आप यहां क्वालीफाई नहीं माने जाएंगे। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दिल्ली पुलिस में कास्टेबल और सब इंस्पेक्टर के लिए महिलाओं की हाइट कितनी होनी चाहिए। साथ ही यहां आप यह भी जान सकते हैं कि किस वर्ग को कितनी छूट दी जाएगी। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

बता दें दिल्ली पुलिस कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाता है। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए पात्र माने जाते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। इसके लिए शारीरिक पात्रता निर्धारित होती है।

Delhi Police Mein Ladkiyon Ki Height Kitni Mangte Hain

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के लिए महिलाओं की हाइट कैटेगिरी वाइज अलग अलग निर्धारित होती है। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category) के ओबीसी (OBC) वर्ग की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेमी निर्धारित होती है। साथ ही यहां दिल्ली पुलिस के सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बेटियों को लंबाई में 5 सेमी की छूट दी जाती है।

Delhi Police Mein Ladkiyon Ki Height Kitni Chahiye

वहीं यहां सब इंस्पेक्टर के लिए भी कैटेगिरी वाइज अलग अलग हाइट निर्धारित होती है। यहां सामान्य वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के महिलाओं की लंबाई 157 सेमी निर्धारित होती है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाती है।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल और एसआई के लिए फिजिकल क्राइटेरिया

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पदों के लिए महिला उम्मीदवारों के लिए पीईटी टेस्ट की बात करें तो यहां 8 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ निकालना होता है। इसके अलावा कम से कम 10 फीट की लॉन्ग जम्प और 3 फीट की हाई जम्प करना होता है। वहीं एसआई के लिए 16 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़, 3.65 मीटर का लॉन्ग जम्प और 0.9 मीटर का हाई जम्प करना होता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article