एजुकेशन

Delhi Police Constable Admit Card 2023: जारी हुआ एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Delhi Police Constable Admit Card 2023, SSC Delhi Police Constable Executive Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जिक्यूटिव एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Delhi Police Constable Admit Card 2023

Delhi Police Constable Admit Card 2023, SSC Delhi Police Constable Executive Admit Card 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल एग्जिक्यूटिव परीक्षा (Delhi Police Constable Exam 2023) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi Police Constable Exam 2023 Date: किस तारीख को होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) एग्जाम का आयोजन 14 नवंबर, 15 नवंबर, 16 नवंबर, 17 नवंबर, 20 नवंबर, 21 नवंबर, 22 नवंबर, 23 नवंबर, 24 नवंबर, 28 नवंबर, 29 नवंबर, 30 नवंबर, 1 दिसंबर, 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को किया जाएगा। आयोग ने फिलहाल कुछ ही क्षेत्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। अन्य क्षेत्रों के लिए एडमिट कार्ड तय समय पर जारी कर दिया जाएगा।

Delhi Police Constable Exam Pattern 2023: ऐसे होगी परीक्षा

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट के लिए योग्य माने जाएंगे।

How to Download Delhi Police Constable Admit Card 2023

  • एसएससी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्झ करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल एग्जिक्यूटिव के कुल 7547 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें महिलाओं के लिए 2491 पद और पुरुषों के लिए 5056 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article