एजुकेशन

Delhi Home Guard Admit Card 2024: दिल्ली होमगार्ड भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें कब से है परीक्षा

Delhi Home Guard Admit Card 2024 Release date and time: दिल्ली होमगार्ड भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड homeguard.delhi.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इन एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 (image - meta ai)

Delhi Home Guard Admit Card 2024 Download link, दिल्ली होम गार्ड भर्ती एडमिट कार्ड: दिल्ली के होमगार्ड महानिदेशालय ने दिल्ली होमगार्ड एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। इन प्रवेश पत्र को DGHG Official Website homeguard.delhi.gov.in पर जारी किया गया है। (दिल्ली होम गार्ड भर्ती लेटेस्‍ट न्‍यूज) उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इन एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। जानें कब से है लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट CBT), व क्या होगा परीक्षा का पैटर्न

Delhi Home Guard Exam 2024 Date दिल्ली होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2024

दिल्ली होमगार्ड भर्ती परीक्षा 6 अक्टूबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में 80 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक सवाल 1 अंक का होगा, यानी कुल 80 अंकों का पेपर होगा।

Delhi Home Guard Admit Card 2024 Official website link

  • homeguard.delhi.gov.in
  • dghgenrollment.in

Delhi Home Guard Admit Card 2024 Sarkari Result

इस परीक्षा को सॉल्व करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में द्विभाषी होगा, और 10वीं स्तर के सवाल पूछे जाएंगे।

दिल्ली होमगार्ड एडमिट कार्ड 2024: कैसे डाउनलोड करें

लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • DGHG Official Website homeguard.delhi.gov.in, dghgenrollment.in पर जाएं।
  • Delhi Home Guard Admit Card 2024 Download link पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड देखें।
  • Delhi Home Guard Admit Card 2024 Download करें।
Delhi Home Guard Admit Card 2024 Download link

दिल्ली होम गार्ड वै‍केंसी

शारीरिक माप और दक्षता परीक्षा (पीएमईटी) के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। हालांकि, पीएमईटी-योग्य भूतपूर्व सैनिक/पूर्व सीएमपीएफ कर्मियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article